चुनाव नतीजों के बीच केशव प्रसाद मौर्य ने किया ट्वीट, लिखा- गुंडागर्दी हार रही है
चुनाव नतीजों के बीच केशव प्रसाद मौर्य ने किया ट्वीट, लिखा- गुंडागर्दी हार रही है
लखनऊ, 10 मार्च: उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार की सुबह 08 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हो गई है। पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी होने के बाद ईवीएम से वोटों की गिनती शुरू होगी। फिलहाल रूझान आने शुरू हो गए है और रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है। चुनाव नतीजों के बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी पार्टियों पर तीखा तंज कसा है।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने चुनाव नतीजों के बीच कहा, 'जनता जीत रही है गुंडागर्दी हार रही है।' इतना ही नहीं, मौर्य का कहना है कि राज्य में बीजेपी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने वो तमाम योजनाएं गिनाईं हैं जिनकी वजह से पार्टी को दोबारा सत्ता मिल रही है।
मौर्य ने ट्वीट करते हुए कहा, 'यूपी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी, जीत का कारण बूथ तक भाजपा मज़बूत संगठन होना,डबल इंजन सरकार ने ग़रीबों के लिए जीवन स्तर में सुधार,निःशुल्क राशन वितरण के साथ अति पिछड़े अति दलित वोटरों का मोदी जी योगी जी के प्रति भरोसे के साथ सुशासन,विकास,सुरक्षा आदि मुद्दों पर कमल को मिला वोट।'












Click it and Unblock the Notifications