EVM बदले जाने के वायरल ऑडियो पर बोले अखिलेश- हमारे लिए एक जान की कीमत सरकार बनाने से ज्यादा

लखनऊ, 12 मार्च: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आए हैं। इन चुनावों में को लेकर ऑडियो क्लिप सामने आया है, जिसमें ईवीएम मशीनों को बदलने का दावा क्या जा रहा है। ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट से संज्ञान लेने की गुजारिश की है। साथ ही मांग की है कि ऑडियो जिस शख्स की है, उसको सुरक्षा दी जाए।

EVM

Recommended Video

    Akhilesh Yadav ने EVM से जुड़े Viral Audio पर क्यों कहा- उसे सुरक्षा मिले ? | वनइंडिया हिंदी

    अखिलेश यादव ने शनिवार को किए अपने ट्वीट में लिखा है, EVM बदले जाने को लेकर एक चुनाव अधिकारी ने किसी से बात की, जो ऑडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर चल रही है। माननीय उच्चतम न्यायालय और राष्ट्रपति महोदय उसका संज्ञान लें। किसी एक व्यक्ति का जीवन हमारे लिए सरकार बनाने से ज़्यादा अहम है।

    क्या है इस ऑडियो में

    सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल है, जिसमें कथित तौर पर एक चुनाव अधिकारी किसी से ईवीएम बदल देने की बात कर रहा है। करीब 9-10 मिनट की बातचीत में एक शख्स खुद को गाजीपुर में कासिमाबाद का पीठासीन अधिकारी कह रहा है। दूसरा शख्स उससे कहता है कि क्या आपको ईवीएम बदले जाने का नहीं पता। इस पर चुनाव अधिकारी कहता है कि एसओ ने नौकरी जाने की बात कही तो क्या करता। इस पर चुनाव अधिकारी कहता है कि ये तो (ईवीएम बदलना) करीब-करीब हर बूथ पर ही हुआ है। आगे वो कहता है कि सपा का माहौल है लेकिन उनका सरकार में मुश्किल लग रहा है। जो हो रहा है, उससे साफ है कि बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।

    इस ऑडियो को लेकर सोशल मीडिया पर घमासान मचा हुआ है। कई लोगों ने इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की है तो कुछ लोग इसे नजरअंदाज कर देने की बात कह रहे हैं। इसकी क्या सच्चाई है, इस पर अभी कुछ कहना मुश्किल है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+