यूपी निकाय चुनाव का एलान: जानिए कब होगी आपके जिले में वोटिंग
स्थानीय निकाय चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके नतीजों को योगी सरकार की लोकप्रियता पर जनमत संग्रह माना जा रहा है।आप भी जान लिजिए आपके यहां कब होगा चुनाव।
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने शुक्रवार को नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 की अधिसूचना जारी कर दी है। 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद, 438 नगर पंचायत में निर्वाचन कराया जाएगा। चुनाव तीन चरण में होगा। पहले चरण की वोटिंग 22 नवंबर, दूसरा 26 नवंबर और तीसरे चरण की वोटिंग 29 नवंबर को होगी। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है। स्थानीय निकाय चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके नतीजों को योगी सरकार की लोकप्रियता पर जनमत संग्रह माना जा रहा है। आप भी जान लिजिए आपके यहां कब होगी वोटिंग?

22 नवम्बर को होगा प्रथम चरण का चुनाव
पहले चरण का चुनाव 22 नवंबर को है उस दिन शामली, मेरठ, हापुड़, बिजनौर, बदायूं, हाथरस, कासगंज, आगरा, कानपुर जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, अमेठी, फैजाबाद, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर आजमगढ़, गाजीपुर और सोनभद्र में वोट डाले जाएंगे।

26 नवम्बर को दूसरे चरण का चुनाव
26 नवम्बर को दूसरे चरण की वोटिंग होगी उस दिन लखनऊ ,मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद ,गौतमबुद्धनगर, अमरोहा, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, इटावा, ललितपुर, बांदा , इलाहाबाद, लखनऊ, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, देवरिया, बलिया, वाराणसी और भदोही में वोटिंग होगी।

29 नवम्बर को तीसरे चरण का चुनाव
तीसरे और अंतिम चरण के लिए 29 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। उस दिन सहारनपुर, बागपत, बुलंदशहर, मुरादाबाद, संभल, बरेली, एटा, फिरोजाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, झांसी, महोबा , फतेहपुर, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, मऊ,चंदौली, जौनपुर और मिर्जापुर में वोटिंग होगी।












Click it and Unblock the Notifications