Kangana Ranaut ने फिर किया सीएम योगी का समर्थन, लिखा- 'योगी जीतेगा तो UP जीतेगा'

Kangana Ranaut ने फिर किया सीएम योगी का समर्थन, लिखा- 'योगी जीतेगा तो UP जीतेगा'

लखनऊ, 23 फरवरी: उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के लिए आज (23 फरवरी) नौ जिलों की 59 सीटों पर मतदान जारी है। मतदान के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाली है, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का एक वीडियो भी जारी किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है, 'योगी जीतेगा तो UP जीतेगा।' इससे पहले कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की थी।

UP Election 2022: Bollywood actress Kangana Ranaut again supported CM Yogi adityanath

कंगना रनौत सोशल मीडिया सीएम योगी का वीडियो 'मेरे यूपी में कोई भूखा नहीं सोयेगा, योगी है तो जान है..जान है तो जहान है' वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा,

अब ना सोएगा कोई भूखे पेट,
योगी सरकार उत्तर प्रदेश के लिए सुख और समृद्धि का संकेत।
योगी सरकार ने पाँच वर्षों में 15 करोड़ लोगों को मुफ़्त राशन उपलब्ध करवाया है
गरीब जरूरतमंदों के घरों में चूल्हा जलाया है।
योगी जीतेगा तो UP जीतेगा

Recommended Video

    Mathura से लौंटी Kangana Ranaut, जानें उन्हें CM Yogi से क्या हैं उम्मीदें | वनइंडिया हिंदी

    इससे पहले कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो पोस्ट किया था उसमें वो कह रही है कि, 'हम सब जानते है, की उत्तर प्रदेश में चुनाव चल रहे है और इस चुनावी कुरुक्षेत्र में हमारा एकमात्र हथियार वोट है। याद रखें हमें अपनी चहेती योगी सरकार को फिर से वापस लाना है। इसलिए भर-भर के वोट दे और जब भी जाए तो अकेले नहीं, बल्कि 3 से 4 लोगों को साथ ले जाए। याद रखिये विजय का ये कीर्तिमान टूटे ना, एक भी वोट छुटे ना। जय श्रीराम।'

    आपको बता दें, कंगना रनौत का इससे पहले भी बीजेपी की तरफ झुकाव अक्सर ही सामने आता रहा है और वो अपने बेबाक बयानों के चलते हमेश चर्चा में रहती है। कांगना ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने वाली अपील करते हुए वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसके बाद ये साफ हो गया है कि वो अब बीजेपी को खुलकर सपोर्ट कर रही है। दरअसल कंगना ने यह वीडियो खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वाइट और गोल्डन कॉमिनेशन में सूट पहले दिख रही कंगना ने बीजेपी के पक्ष में जनता से वोट करने की अपील की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+