यूपी चुनाव 2022: BJP ने जारी की पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये 30 नेता करेंगे प्रचार
लखनऊ, 19 जनवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों के ऐलान के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पहले चरण के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवारों की घोषणा के अब बीजेपी ने पहले चरण के लिए 30 नेताओं की सूची जारी की, जो पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। इस स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी चीफ जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह, समेत कई नेताओं का नाम शामिल है।

Recommended Video
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने स्टार प्रचारकों की यह लिस्ट आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के लिए तैयारी की है। इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, यूपी बीजेपी चीफ स्वतंत्र देव सिंह, यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सीएम योगी आदित्यनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह का भी नाम है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, संजीव बालयान का नाम भी है।
इतना ही नहीं, इस लिस्ट में जसवंत सैनी, सांसद हेमा मालिनी, अशोक कटारिया, सुरेंद्र नागर, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह और चौधरी भूपेंद्र सिंह का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में है। बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में बीएल वर्मा, राजवीर सिंह 'राजू भईया', एसपी सिंह बघेल भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications