राहुल गांधी का पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला, 'दिलवाले दुल्हनिया... दिखाई, ढाई साल बाद गब्बर आ गया'
नोटबंदी के फैसले पर पीएम मोदी को घेरते हुए राहुल ने कहा, 'आपका पैसा जो बैंक में जमा है, उससे मोदी जी 50 परिवारों का कर्जा माफ करेंगे।'

अपने भाषण में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा, '2014 में मोदी जी ने कहा कि अच्छे दिन आएंगे। दिलवाले दुल्हनिया वाली पिक्चर दिखाई, ढाई साल बाद पता लगा कि गब्बर सिंह आ गया। नोटबंदी के फैसले पर पीएम मोदी को घेरते हुए राहुल ने कहा, 'आपका पैसा जो बैंक में जमा है, उससे मोदी जी 50 परिवारों का कर्जा माफ करेंगे।'
'सपा कांग्रेस से डरे हुए हैं मोदी'
राहुल गांधी ने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन से मोदी जी डरे हुए हैं। सपा और कांग्रेस मिलकर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वायदों को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि मोदीजी सिर्फ सत्ता में रहना चाहते हैं, सच्चाई नहीं बताना चाहते हैं कि यूपी में इतनी शक्ति है कि पूरी दुनिया की फैक्ट्री बन जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदीजी किसानों का कर्जा माफ करने के लिए आपको यूपी में सरकार की जरूरत नहीं है, आप पीएम हैं, कर्जा माफ कर सकते हैं।
तीसरे चरण में कुल 826 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
आपको बता दें कि यूपी में 19 फरवरी को तीसरे चरण का मतदान है। इस चरण में जिन बड़े उम्मीदवारों की किस्मत इवीएम में कैद होगी उनमें लखनऊ कैंट से अपर्णा यादव, बीजेपी उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी, जसवंत नगर सीट से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई अनुराग यादव, नरेश अग्रवाल के बेटे नितिन अग्रवाल, बीएसपी छोड़कर बीजेपी में आए बृजेश पाठक, कांग्रेस नेता पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया शामिल हैं। तीसरे चरण में कुल 826 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। लगभग दो करोड़ 41 लाख मतदाता इस बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। ये भी पढ़ें- दो चरणों के इनपुट से BJP परेशान, अब केवल नमो के नाम का सहारा












Click it and Unblock the Notifications