उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की पहली अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पांडेय से विशेष बातचीत
First Chairperson of UP Selection Commission Professor Kirti Pandey Exclusive Interview: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का पहला अध्यक्ष दीन दयाल उपाध्याय विश्विद्यालय गोरखपुर के कला संकाय की डीन प्रोफेसर कीर्ति पांडेय को बनाया गया है। आप समाजशास्त्र विभाग की हेड रहने के साथ ही कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवा दे चुकी हैं। जल्द ही आप नई जिम्मेदारी के लिए पदभार ग्रहण करने वाली हैं। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पांडेय से खास बातचीत की।
नई जिम्मेदारी के लिए आभार किया व्यक्त प्रोफेसर कीर्ति पांडेय ने कहा कि मुझे जो भी जिम्मेदारी मिली है उसके लिए सरकार के प्रति आभार व्यक्त करती हूं।

Recommended Video
निष्ठा और पारदर्शिता से करूंगी काम प्रोफेसर कीर्ति पांडेय ने कहा कि मुझे जो भी जिम्मेदारी मिली है उसे पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करूंगी। अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग रहूंगी।
सरकार युवाओं के हित में कर रही कार्य
प्रोफेसर कीर्ति पांडेय ने कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर सजग है। सरकार लगातार इनके हित में कार्य कर रही है।

आयोग पारदर्शिता के साथ करेगा अपना काम प्रो. पांडेय ने कहा कि आयोग के जो भी कार्य हैं वह पूरी पारदर्शिता के साथ शीघ्र होंगे। सभी अपनी जिम्मेदारियों का कुशलता से निर्वहन करेंगे।
विश्वविद्याल परिवार के प्रति व्यक्त किया आभार प्रोफेसर कीर्ति पांडेय ने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय से मेरा खास लगाव है। यहीं से मेरी शिक्षा हुई और फिर यहीं पर मैंने अपनी नौकरी की शुरुआत की। इस विश्वविद्याल ने ही मुझे सब कुछ दिया है। आज जो कुछ हूं यहां के लोगों के आशीर्वाद और शुभकामनाओं की वजह से हूं। इनके प्रति आभार व्यक्त करती हूं।

डीडीयू में उत्सव का माहौल प्रोफेसर पांडेय के यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर विश्विद्यालय में उत्सव का माहौल है। समाजशास्त्र, अंग्रेजी, संस्कृत सहित लगभग सभी विभागों में प्रोफेसर पांडेय को सम्मानित करने का काम किया जा रहा है।
छात्र छात्राओं को दिया आशीर्वाद प्रोफेसर कीर्ति पांडेय ने कहा कि मेरे अध्यक्ष बनने पर यहां के छात्र छात्राओं में उत्साह है। उन्हें देखकर मुझे अपना विद्यार्थी जीवन भी याद आ रहा है। मैं सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं।












Click it and Unblock the Notifications