यूपी डिप्‍टी सीएम मौर्या ने UCC के लिए उत्‍तराखंड सीएम को दी बधाई बोले- ये हमारी विचाराधारा का मुद्दा है

उत्‍तराखंड में मंगवार को विधानसभा के सत्र में धामी सरकार ने समान नागरिक आचार संहिता विधेयक सदन के पटल पर पेश किया। देश की आजादी के बाद यूसीसी लागू करने वाला उत्‍तराखंड देश का पहला राज्‍य बनने जा रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उत्‍तराखंड में लागू किए जा रहे इस यूसीसी कानून को लेकर अन्‍य भाजपा शासित राज्‍यों में इसे लागू की मांग तेज हो गई है।

Uttarakhand CM for UCC

वहीं यूसीसी लागू करने की पहल करने के लिए उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी की जमकर तारीफ हो रही है, साथ ही उन्‍हें बधाई दी जा रही है।

उत्‍तर प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तराखंड विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पेश किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी है। सीएम धामी को बधाई देते हुए यूपी के डिप्‍टी सीएम ने मौर्या ने कहा कि ये हमारे विचारधारा का मुद्दा है। भाजपा ने 370 हटाने की बात बोली थी उसे हटा दिया।

अयोध्‍या में राम मंदिर बनाने का संकल्‍प लिया था उसे भी हमने पूरा कर दिया। ऐसे ही समान नागरिक संहिता हमारे लिए वैचारिक मुद्दा है। डिप्‍टी सीएम ने कहा मुझे खुशी है कि इसकी शुरुआत उत्तराखंड से हो गई है।

केशव प्रसाद मौर्या ने एक पोस्‍ट भी शेयर की जिसमें उन्‍होंने लिखा

"मैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को और उनकी सरकार को समान नागरिक संहिता (UCC) लाने के लिए बधाई देता हूं...यह देश सबका साथ, सबका विकास, सबका सम्मान, सबको स्थान देते हुए आगे बढ़ रहा है। "

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+