UP Crime News: अमेठी में दिल दहलाने वाला मामला, नशीली दवा खिलाकर पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद से हैरान करने वाली वारदात पुलिस के सामने आई है। यहां एक महिला अपने पति से घरेलू कलह की वजह से नाराज थी। उससे पीछा छुड़ाने के लिए पहले उसने उसे नशीली चीज़ पिलाई और फिर चाकुओं से शरीर पर कई वार किए। महिला ने पति का प्राइवेट पार्ट भी काट दिया और वारदात को अंजाम देने के बाद घर से फरार हो गई। पुलिस ने बताया कि जनपद के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मैगलगंज कचनाव गांव का है। पुलिस ने अंसार अली नाम के व्यक्ति की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि अमेठी जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मैगलगंज कचनाव गांव में अंसार अली अपनी दो पत्नियों के साथ रहता है। दोनों पत्नियों के बीच भी घर में रोज कहा-सुनी होती रहती थी। उसकी दूसरी पत्नी को कहीं से उसके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की जानकारी मिल गई थी। इसकी वजह से दोनों के बीच में अक्सर झगड़े होते थे। घटना वाले दिन भी दोनों का झगड़ा हुआ था।

UP Crime News

UP Crime News: रायबरेली एम्स में चल रहा है पति का इलाज

पुलिस ने बताया कि अंसार अली की हालत गंभीर है और उसे रायबरेली एम्स रेफर किया गया है। पुलिस के पास दर्ज शिकायत के मुताबिक, रविवार की सुबह ही उसकी दूसरी पत्नी ने उसे खाना-पीना दिया था जिसमें कुछ नशीली चीज मिला दी थी। नशे के असर में वह नीम बेहोशी की हालत में था। इसी दौरान पत्नी ने उस पर चाकुओं से कई बार हमला किया और उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला। घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गई। घायल अवस्था में उसे परिवार और आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को मामले की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें: जलमग्न हुई 'बाबा की नगरी', उत्तर भारत में बारिश का कहर, वाराणसी के 44 गांव बाढ़ की चपेट में

फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच चल रही है। आरोपी महिला की तलाश के लिए एक टीम भी बनाई गई है। आरोपी महिला का नाम नजनी बताया जा रहा है। पीड़ित पति के भाई ने बताया कि घर से चिल्लाने और लड़ने की आवाज आ रही थी। फिर मैंने भाई के चीखने की आवाज सुनी और उसी समय नजनी को बाहर जाते देखा। हम घर के अंद पहुंचे तो भाई खून से लथपथ थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर आए।

यह भी पढ़ें: MGUG: महायोगी गोरखनाथ चिकित्सालय में जटिल और दुर्लभ कैंसर का हो रहा इलाज, पहुंच रहे प्रदेश से बाहर के भी मरीज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+