MGUG: महायोगी गोरखनाथ चिकित्सालय में जटिल और दुर्लभ कैंसर का हो रहा इलाज, पहुंच रहे प्रदेश से बाहर के भी मरीज

Mahayogi Gorakhnath Hospital Gorakhpur Latest News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश ही नहीं प्रदेश से बाहर रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। गोरखपुर के महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के महायोगी गोरखनाथ चिकित्सालय ने चिकित्सा के क्षेत्र में खास पहल की है।कैंसर पीड़ितों को इस पहल से बड़ी राहत मिलने वाली है।

हो सकेगा जटिल और दुर्लभ कैंसर का इलाज

गोरखनाथ चिकित्सालय में जटिल और दुर्लभ कैंसर का इलाज आसानी से संभव हो चुका है। अब पूर्वांचल के लोगों को इस जटिल समस्या के लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है।

gorakhnath hospital

प्रदेश से बाहर के भी मरीजों का हो रहा आना

गोरखनाथ चिकित्सालय में सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि अन्य प्रदेशों के भी मरीज आ रहे हैं। कन्याकुमारी से आए बुजुर्ग मरीज का विश्व प्रसिद्ध कैंसर सर्जन डॉ. संजय माहेश्वरी के नेतृत्व वाली मेडिकल टीम ने ऑपरेशन कर रेयर पैरोटिड ग्लैंड कैंसर को सफलतापूर्वक हटाया है।

देश के चुनिंदा संस्थानों में शामिल

यह चिकित्सालय जटिल कैंसर सर्जरी करने वाले देश के टॉप संस्थानों में शामिल हो चुका है।

दुनिया के जाने-माने कैंसर सर्जन हैं डॉक्टर संजय

दुनिया के जाने-माने कैंसर सर्जन और एमपी बिरला ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. संजय माहेश्वरी की वजह से कैंसर मरीजों को बड़ी राहत मिली है।

कन्याकुमारी से आए इस मरीज का गत दिनों सुप्राहायॉइड ब्लॉक विच्छेदन के साथ आरटी साइडेड रेयर पैरोटिड ग्लैंड कैंसर को हटाने के लिए एक जटिल कैंसर की सफल सर्जरी की गई। सर्जरी करने वाली टीम का नेतृत्व डॉ. संजय माहेश्वरी ने किया जबकि इस मेडिकल टीम में डॉ. सीएम सिन्हा, डॉ. तिवारी, डॉ. नेहा, ओटी व अन्य स्टाफ शुभ, दीपक, रवि, रघुराम आदि शामिल रहे। महायोगी गोरखनाथ चिकित्सालय में दुर्लभ किस्म के जटिल कैंसर की सफल सर्जरी पर एमजीयूजी के कुलपति डॉ. सुरिंदर सिंह, कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने प्रसन्नता की है। कुलपति ने कहा है कि कन्याकुमारी से आए मरीज का सफल इलाज यह दर्शाता है कि इस चिकित्सालय की ख्याति पूरे देश में विस्तारित हो रही है। गौरतलब हो कि पूर्व में इस चिकित्सालय में कैंसर की मॉडिफाइड रेडिकल मास्टेक्टॉमी (एमआरएम) सर्जरी भी सफलतापूर्वक हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+