Sanatan Sanskriti Controversy: यूपी के CM योगी बोले- कंस, रावण और बाबर भी नहीं मिटा सके सनातन संस्कृति
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब कंस, रावण और बाबर जैसे अहंकारी सनातन संस्कृति को नहीं मिटा सके तो क्या ये परजीवी इसे मिटा पाएंगे।
CM Yogi Adityanath: देश में सनातन संस्कृति को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस विवाद में अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की भी एंट्री हो गई है। योगी ने कहा है कि सनातन संस्कृति पर उंगली उठाकर हमारी विरासत का अपमान करने की कोशिश की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम के दौरान यह बातें कहीं। योगी ने कहा कि,
सनातन संस्कृति पर हमला किया जा रहा है। लेकिन वे भूल गए 'जो सनातन नहीं मिटा रावण के अहंकार से, जो सनातन नहीं मिटेगा वह कंस के' अहंकार से, जो सनातन नहीं मिटा था बाबर और औरंगजेब के अत्याचार से, वो सनातन से सत्ता परजीवी से क्या मिट पाएगा। उन्हें अपने कृत्यों पर शर्म आनी चाहिए।
योगी ने कहा कि मानवता का धर्म सनातन धर्म है। इसको अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा है। याद करिए कि दुनिया का कौन सा ऐसा मजहब, धर्म या संप्रदाय के लिए सनातन ने संरक्षण का कार्य न किया है। सनातन कभी नहीं कहता कि हम ही सबकुछ हैं। सनातन यही कहता है कि सब एक हैं लेकिन अलग अलग महापुरुष अलग अलग रूप में देखते हैं।
योगी ने कहा कि यदि कोई सनातन संस्कृति को कमजोर करके उसपर थूकने का प्रयास कर रहा है तो पलटकर थूक उसी पर गिरेगा। सनातन संस्कृति दुनिया में मानव कल्याण को आगे बढ़ाने का एक माध्यम है। अमृत काल में भारत जी 20 में दुनिया का प्रतिनिधित्व कर रहा है यह पीएम मोदी के दूरदर्शिता का ही नतीजा है।
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, "Attempts are being made to point fingers at the Sanatan culture. Attempts are being made to insult our heritage. But they forgot 'Jo Sanatan nahi mita tha Ravan ke ahankaar se, Jo Sanatan nahi diga tha Kans ke ahankaar se, Jo… pic.twitter.com/TiJKtmYCc2
— ANI (@ANI) September 7, 2023












Click it and Unblock the Notifications