UP News: यूपी में कई आईएएस अधिकारियों का तबादला, राजेश कुमार मिर्जापुर के नए कमिश्नर
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से व्यापक स्तर पर आईएएस अधिकारियों का तबादला मंगलवार को किया गया। इसमें 46 अधिकारी शामिल हैं। इसमें बस्ती की डीएम, कुशीनगर की सीडीओ, वाराणसी के एडीएम सहित मिर्जापुर के कमिश्नर का पद शामिल है। जानकारी के मुताबिक, कृतिका ज्योत्सना को बस्ती का डीएम, वाराणसी के सीडीओ हिमांशु नागपाल को वाराणसी का नगर आयुक्त, वाराणसी की एडीएम वंदिता श्रीवास्तव को कुशीनगर का सीडीओ, रामपुर के सीडीओ नंद किशोर कलाल को गाजियाबाद का उपाध्यक, मिर्जापुर के आईएएस बाल कृष्ण त्रिपाठी को सचिवालय सामान्य प्रशासन एवं राजेश कुमार को मिर्जापुर का नया कमिश्नर बनाया गया है।
वहीं सीतापुर के जिलाधिकारी अभिषेक आनंद को विशेष सचिव आबकारी, सिद्धार्थ नगर के डीएम राजा गणपति आर को डीएम सीतापुर, कौशांबी और बलरामपुर के भी जिलाधिकारी बदल गए हैं। प्रखर सिंह को वाराणसी का मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बनाया गया है। अश्विनी कुमार पांडेय को श्रावस्ती का नया डीएम , अजय कुमार द्विवेदी का तबादला रामपुर जिले का डीएम बनाया गया। वहीं, अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार पांडेय को श्रावस्ती जिले की कमान सौंपी गई है।

Kal Ka Mausam: चक्रवात मोंथा का कहर कहां-कहां? बिहार-UP समेत किन राज्यों में बारिश का अलर्ट? दिल्ली में ठिठुरन
सहारनपुर के कमिश्नर अटल कुमार राय को सचिव गृह विभाग और मेरठ के मंडलायुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर याशोद को सचिव राजस्व विभाग, राहत आयुक्त एवं चकबंदी आयुक्त बनाया गया है। महानिदेशक मत्स्य राजेश प्रकाश को मंडलायुक्त विंध्याचल, प्रबंध निदेशक राज्य विद्युत उत्पादन निगम व पॉवर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन डॉ. रूपेश कुमार को मंडलायुक्त सहारनपुर और सचिव राजस्व, राहत व चकबंदी आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी मंडलायुक्त मेरठ बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications