'...एक और विराट विजय...', यूपी के CM योगी ने भारतीय टीम का किया अभिनंदन
विश्व कप 2023 में भारतीय टीम शानदार जीत के साथ आगे बढ़ रही है। रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपने अभी तक के 8 मैचों में से 8 जीतकर अपनी लय को बरकरार रखा है।
भारत की इस बेमिसाल जीत पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एक्स (ट्विटर) पर बधाई दी है। सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा, '...एक और 'विराट' विजय! दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध भारत की अविस्मरणीय जीत आज बेहद खास है। पूरी भारतीय क्रिकेट टीम का अभिनंदन! देश वासियों को हार्दिक बधाई! जय हिन्द...'।

रविवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाज़ी चुनकर 327 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में खेलने उतरी साउथ अफ्रीका को भारतीय टीम ने 28वें ओवर में 83 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया और इसके ही भारत ने 243 रनों की विशाल जीत हासिल की। इस दौरान अपने जन्मदिन पर विराट कोहली ने वनडे में अपना 49वां शतक जड़कर रिकॉर्ड के साथ इस जीत को और ख़ास बना दिया। विराट कोहली ने शतकीय पारी खेलकर सचिन तेंदुलकर के वनडे शतकों की बराबरी कर ली है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में विराट के साथ-साथ हमारे गेंदबाज़ों ने भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया है। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट लिए, जबकि मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट हासिल किए। मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया। भारत का अगला मैच रविवार 12 नवंबर को नीदरलैड के साथ है।












Click it and Unblock the Notifications