मोदी सरकार की डीएपी पर लिए निर्णय पर सीएम योगी ने दी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?
CM Yogi News Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट कर केंद्रीय कैबिनेट द्वारा किसानों के हित में लिए गए निर्णयों की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने लिखा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज केंद्रीय कैबिनेट द्वारा डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) पर ₹3,500 प्रति मीट्रिक टन की एकमुश्त विशेष पैकेज सब्सिडी को 01/01/2025 से आगे बढ़ाने की स्वीकृति सराहनीय है। इस निर्णय से किसान बंधुओं को सस्ते और उचित मूल्य पर DAP उपलब्ध होगी।"
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाखों अन्नदाता किसानों को लाभान्वित करती इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार भी जताया।

*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों का किया अभिनन्दन*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट में हुए फैसलों का स्वागत करते हुए इन्हें अभिनन्दनीय बताया। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में आज केंद्रीय कैबिनेट द्वारा 'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' और 'पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना' को वर्ष 2025-26 तक जारी रखने तथा 'फंड फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी' (FIAT) के गठन का निर्णय अभिनंदनीय है।
*कृषि क्षेत्र में भारत को और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री के प्रति जताया आभार*
मुख्यमंत्री ने लिखा कि ये निर्णय प्राकृतिक आपदाओं से फसलों के नुकसान की स्थिति में अन्नदाता किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही कृषि क्षेत्र में नवाचारों को भी प्रोत्साहित करेंगे। किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण एवं कृषि क्षेत्र में भारत को और अधिक आत्मनिर्भर बनाने हेतु सतत समर्पित प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार!
-
Rajat Sharma का Damad कौन है? बेटी Disha संग रचाई शादी, PM मोदी-Salman समेत ये हस्तियां पहुंचीं -
किस जाति से हैं रजत शर्मा के दामाद MJ Sudarshan? साउथ इंडियन रस्म से क्यों हुई बेटी की शादी? फैमिली बैकग्राउंड -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'मैं उसकी दूसरी पत्नी बन गई', 79 साल की फेमस एक्ट्रेस को प्यार में मिला धोखा, अधूरी मोहब्बत ने तोड़कर रख दिया -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
Harsha Richhariya:'हमदर्दी के बहाने लव जिहाद की कोशिश', महाकुंभ की साध्वी ने उठाए धर्मगुरुओं पर सवाल, मचा बवाल -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया 'खास तोहफा' क्या है? Rajat Sharma बोले- 'आपने दिन खास बनाया' -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
Assam Elections 2026: 'CM की पत्नी के पास 3 देशों के पासपोर्ट', कौन हैं मिसेज सरमा? कांग्रेस ने लगाए आरोप -
कौन हैं केरल CM विजयन की बेटी वीणा? जिन्होंने मुस्लिम मंत्री मोहम्मद रियास से की शादी, क्यों उठा ये मुद्दा? -
Bengaluru Gold Silver Rate Today: सोना धड़ाम, चांदी में भी मंदी, क्या है बेंगलुरु में ताजा भाव?












Click it and Unblock the Notifications