सहारनपुर हिंसा: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, अफवाहों पर ध्यान नहीं दें
सहारनपुर जिले के हालात पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी लोग आपस में भाईचारा रखें। किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर हिंसा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सहारनपुर की घटना के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की है कि वो भड़काऊ बयानों पर ध्यान नहीं दें। सभी लोग शांति बनाए रखें। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।
सीएम योगी बोले, किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे
सहारनपुर जिले के गंभीर हालात के बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी लोग आपस में भाईचारा रखें। किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।

सीएम की लोगों से शांति बनाए रखने की अपील
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शांति व्यवस्था के लिए सरकार हर कदम उठाएगी। सभी लोग शांति बनाए रखने में साथ दें। शांति और भाईचारे से बेहतर कुछ नहीं है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अफवाहों पर कतई ध्यान नहीं देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वाले सरकार के रडार पर हैं। उन्होंने यूपी की जनता से भड़काऊ बयानों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

'सरकार किसी जाति, सप्रदाय, मजहब का प्रतिनिधित्व नहीं करती'
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सहारनपुर की घटना के दोषियों को चिन्हित करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता को आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार किसी जाति, सम्प्रदाय, मजहब का प्रतिनिधित्व नहीं करती है। सबका साथ-सबका विकास की भावना के अनुरूप सरकार कार्य कर रही है।

सहारनपुर में मिलिट्री की तैनाती
बता दें कि सहारनपुर के गांव शब्बीरपुर में भड़की हिंसा की आग जिले के दूसरे गांवों में पहुंच गई। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पूरे जिले को मिलिट्री के हवाले कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्र ही नहीं शहरी क्षेत्र में भी चप्पे-चप्पे पर मिलिट्री के जवानों को तैनात कर दिया गया है। उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के आदेश दिए गए हैं। वहीं जिस तरह से सहारनपुर में हालात बिगड़े उसके बाद यहां के डीएम और एसएसपी को हटा दिया गया। वहीं एसडीएम और सीओ को भी सस्पेंड किया गया है।

जिले के डीएम और एसएसपी को हटाया गया
सहारनपुर में मंगलवार को बड़गांव थाना क्षेत्र के शब्बीरपुर में बसपा सुप्रीमो सभा को संबोधित करने के लिए आई थी। सभा समाप्त होने के बाद आसपास के गांवों के दलित अपने अपने घरों को लौट रहे थे तो गांव चंदपुर के पास उच्च जाति के लोगों ने दलितों पर तलवारों से हमला बोल दिया था, जिसमें गांव सुआखेडी निवासी आशीष की मौत हो गई थी, और सात अन्य घायल हो गए थे। इसी घटना के बाद जिले में हालात बिगड़े।












Click it and Unblock the Notifications