'चांदी की चम्मच से खाने वाले गरीब की पीड़ा को क्या समझेंगे?' सीएम योगी ने अखिलेश पर यूं कसा तंज

UP CM Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश विधानसभा के अंतिम दिन शुक्रवार 11 अगस्त को सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर तीखी बहस हुई। नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने महंगाई, बेरोजगारी, टमाटर और आवारा पशुओं के मद्दे पर सरकार को घेरा। तो वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पलटवार करते हुए अखिलेश यादव को घेरा।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बोलते हुए कहा कि जो लोग जन्म से चांदी की चम्मच में खाने के आदी हैं वो एक गरीब की पीड़ा को क्या समझेंगे। पिछड़ों की पीड़ा को क्या समझेंगे।

UP CM Yogi Adityanath News

सीएम योगी ने कहा कि 133 MM की बारिश केवल एक रात्रि में गोरखपुर में हुई है और गोरखपुर सिटी को लोग मौज व मस्ती में है। क्योंकि, उन्हें मालूम है कि जल जमाव अब नहीं लगने वाला। सीएम योगी ने कहा कि नेता विरोधी दल गरीबों की बात कर रहे है। इंसेफेलाइटिस नाम की बीमारी से पूरे प्रदेश में 50 हजार बच्चों की मौत हुई।

इस दौरान चार बार समाजवादी पार्टी को भी उत्तर प्रदेश में काम करने का मौका मिला था। इस दौरान सीएम योगी ने पूछा कि आपने इतने समय में क्या किया? आपने इंसेफेलाइटिस बीमारी का कोई समाधान नहीं निकाला। इस दौरान सीएम योगी ने सदन में बोलते हुए कहा कि मुझे आपको यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि हमारी पहली कार्यकाल में ही इंसेफेलाइटिस को खत्म कर दिया।

आज आप जाए कुशीनगर, महाराजगंज में, देवरिया औऱ गोरखुर में...इंसेफेलाइटिस कही नहीं मिलेगा। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि नेता विरोधी दल आज सरकारी अस्पतालों में मरीज इसलिए आ रहा है क्योंकि उस दवा मिल रही है। उसे डॉक्टर मिल रहे है।

सदन में बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं विपक्ष का भाषण सुन रहा था. उसके बाद मुझे एहसास हुआ कि 2014, 2017, 2019 और 2022 में जनता का जनादेश अकारण ही नहीं मिला था। इस दौरान सीएम योगी ने दुष्यंत कुमार की एक कविता का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष को जमीनी मुद्दों की कोई जानकारी नहीं है।

कहा कि जो लोग जन्म से चांदी की चम्मच में खाने की आदी है वो गरीब की समस्या को क्या समझेंगे। दलित और पिछड़ों के साथ क्या न्याय करेंगे। कहा कि, सबसे ज़्यादा किसानों ने आत्महत्या इनकी सरकार में ही किया है। किसान देवता के महत्व को आप नहीं समझ पायेंगे। किसानों के मुद्दे पर बहस करने से भागते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+