'देश की निंदा करने वाला नहीं कर सकता सत्याग्रह', कांग्रेस के संकल्प सत्याग्रह पर सीएम योगी का तंज
कांग्रेस के संकल्प सत्याग्रह आंदोलन की यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने आलोचना करते हुए कहा, 'जो अपने देश की निंदा करता है वह सत्याग्रह नहीं कर सकता।'

UP CM Yogi Adityanath: सांसद के रुप में राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने के बाद कांग्रेसी राजघाट पर एक दिवसीय 'संकल्प सत्याग्रह' कर रहे हैं। कांग्रेस के 'संकल्प सत्याग्रह' पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान सामने आया है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 'संकल्प सत्याग्रह' की तीखी आलोचना की। सीएम योगी ने कहा, 'असत्य के रास्ते पर चलने वाला सत्याग्रह की बात नहीं कर सकता।'
सीएम योगी ने बिना किसी का नाम लिए इशारों-इशारों में कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने वाला व्यक्ति सत्याग्रह नहीं कर सकता। आकंठ भ्रष्टाचार में डूबने वाले लोग सत्याग्रह नहीं कर सकते। जातिवाद, भाषावाद, क्षेत्रवाद, को बढ़ावा देने वाले सत्याग्रह नहीं कर सकते। इस दौरान बोलते हुए सीएम योगी ने कहा, 'जिन्हें इंसानों से सहानुभूति नहीं है, मूक जीवों की तो बात ही छोड़ दें, वे सत्याग्रह नहीं कर सकते।' उन्होंने कहा कि देश को भाषा और क्षेत्रवाद के आधार पर बांटने वाले सत्याग्रह नहीं कर सकते।
देश की निंदा करने और सेना के बहादुर जवानों के प्रति श्रद्धा का भाव न रखने वाले लोग सत्याग्रह नहीं कर सकते। यह सभी बाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अपने सरकारी आवास पर स्थित पशुपालन विभाग के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर उन्होंने पशुपालन विभाग की 520 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन एंबुलेंस के जरिए अब पशुपालकों को घर बैठे केवल एक कॉल करने पर अपने पशु का उपचार मिल सकेगा।
Recommended Video

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 26 मार्च को कांग्रेस राजघाट पर संकल्प सत्याग्रह कर रही है। प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के कई अन्य नेता भी संकल्प सत्याग्रह में शामिल होने राजघाट पहुंचे। दरअसल, 'मोदी सरनेम' टिप्पणी मामले में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में सूरत की एक अदालत ने दो साल की सजा सुनाई थी। हालांकि, राहुल गांधी को इस मामले में तत्काल जमानत भी दे दी गई। लेकिन, लोकसभा सदस्य के रूप राहुल गांधी को अयोग्य घोषित कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications