यूपी: कानून-व्यवस्था को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने 24 घंटे में चौथी बार की डीजीपी के साथ बैठक
प्रदेश में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानून-व्यवस्था की स्थिति से नाराज नजर आ रहे हैं। इन बैठकों को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 24 घंटे में चौथी बार प्रदेश के डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह को तलब किया। जानकारी के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ अचानक एनेक्सी पहुंचे और डीजीपी के साथ-साथ प्रमुख सचिव गृह से मुलाकात की।

डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह के साथ मुख्यमंत्री ने की बैठक
यूपी में सत्ता संभालने के साथ ही योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था में सुधार लाना उनका मुख्य एजेंडा है। इसी की राह पर चलते हुए उन्होंने ताबड़तोड़ फैसले लिए। यहां तक कि उन्होंने प्रदेश के पुलिस अधिकारियों के साथ भी बैठक की और कानून व्यवस्था मजबूत हो इसके लिए जरूरी निर्देश दिए। बावजूद इसके प्रदेश में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानून-व्यवस्था की स्थिति से नाराज नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि उन्होंने महज 24 घंटे के अंदर चौथी बार डीजीपी सुलखान सिंह और प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पांडा को तलब किया। उनके साथ मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की।
बता दें कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। इसमें सहारनपुर, चित्रकूट, लखनऊ, मुरादाबाद और एटा का नाम प्रमुख है। वहीं मेरठ, बुलंदशहर और इलाहाबाद में हुई घटनाओं से भी सीएम योगी आदित्यनाथ नाराज हैं। उन्होंने इन घटनाओं के खिलाफ सख्ती से निपटने के लिए सूबे के डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह को तलब किया।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications