Yogi 2.O: शपथ ग्रहण के बाद CM योगी ने बुलाई मंत्रिमंडल की बैठक, सुबह 10 बजे लोकभवन में मीटिंग

नई दिल्ली, 25 मार्च: योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को लगातार दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। योगी आदित्यनाथ दूसरे कार्यकाल की शपथ लेते ही एक्शन मोड में आ गए हैं। शुक्रवार को शपथ लेने के कुछ घंटों के बाद ही उन्होंने मंत्रिमंडल की पहली बैठक बुलाई। इस बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, स्वतंत्र देव सिंह, जितिन प्रसाद समेत सभी नए मंत्री शामिल हुए।

UP cm yogi adityanath holds first meeting with his council of ministers in Lucknow

योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की पहली बैठक करीब दो घंटे चलने के बाद खत्म हो गई है। इस बैठक में केवल एक दूसरे का परिचय हुआ है और यह तय हुआ कि शनिवार सुबह दस बजे फिर से कैबिनेट की बैठक होगी। सूत्रों की मानें तो सीएम योगी ने नए मंत्रिमंडल के सामने अगले पांच साल के रोड मैप को पेश करते हुए पूरी लगन के साथ काम करने की अपील की। इस बीच उन्‍होंने कल यानी शनिवार को सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और विशेष सचिवों की बैठक बुलाई है।

शनिवार को सभी अधिकारी योजना भवन में सुबह 11 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद सीएम योगी सभी आला अधिकारियों को सम्बोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान आने वाले दिनों के साथ साथ पहली मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए जाने वाले फैसलों को लेकर दिशा निर्देश दिए जाएंगे। वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, आज यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दूसरी पारी शुरू हुई। 2022 का जो हमारा लोक कल्याण संकल्प पत्र है वो हमारा रोड मैप है उसे पूरा करेंगे। हम और अधिक प्रयास के साथ गरीबों के कल्याण पर काम करेंगे, 2024 के चुनावों में 75+सीटों के साथ आगे बढ़ेंगे।

वहीं कैबिनेट मंत्री जतिन प्रसाद ने कहा कि, मुख्यमंत्री योगी जी ने अब पहली बैठक बुलाई है, रोडमैप तैयार किया जाएगा। यह स्पष्ट है कि हमें लोगों को प्यार और समर्थन मिला, चुनावी वादे पूरे होंगे। पीएम के संदेश को घर-घर पहुंचाया जाएगा। हम यूपी को नंबर 1 राज्य बनाने की अपनी प्रतिबद्धता पर काम करेंगे। इससे योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में एक मेगा समारोह में दूसरे कार्यकाल के लिए यूपी के सीएम के रूप में शपथ ली। उनके साथ ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+