फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को सीएम योगी ने किया टैक्स-फ्री, पूरी टीम को दी बधाई
The Sabarmati Report: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल के साथ लखनऊ के प्लॉसियो मॉल में 'द साबरमती रिपोर्ट' देखी। फिल्म देखने के बाद सीएम योगी ने प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान कर दिया है। साथ ही, सीएम योगी ने फिल्म की स्टार कास्ट विक्रांत मैसी और राशि खन्ना से मुलाकात की।
Recommended Video
फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' देखने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,'मैं "द साबरमती रिपोर्ट" की पूरी टीम को बधाई देता हूं जिन्होंने इस सत्य के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए वास्तविक सत्य को देश की जनता को फिल्म के माध्यम से बाहर लाने का प्रयास किया है।'

उन्होंने कहा कि हर भारतवासी को "द साबरमती रिपोर्ट" फिल्म को देखना चाहिए और सत्य के नजदीक जाने का प्रयास करना चाहिए। उन चेहरों को जो राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश के खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं। उन चेहरों को पहचानने के साथ-साथ उनका पर्दाफाश करने की भी आवश्यकता है।
इस प्रकार के साहसिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए, लोग इस सत्य को अधिक से अधिक देखें इस दृष्टि से राज्य सरकार की ओर से हम इस फिल्म को टैक्स फ्री करेंगे। अभिनेता विक्रांत मैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इस (द साबरमती रिपोर्ट) फिल्म को टैक्स-फ्री कर दिया है। मैं अपनी और पूरी टीम की ओर से योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देना चाहता हूं।
यह एक महत्वपूर्ण फिल्म है और मैं सभी से अपील करता हूं कि वे जाकर यह फिल्म देखें। वहीं, एक्ट्रेस राशि खन्ना ने कहा, "मैं योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देना चाहूंगी... बहुत खुशी हुई कि उन्होंने समय निकालकर हमारी फिल्म(द साबरमती रिपोर्ट) को देखा... उनके प्रोत्साहन के लिए भी मैं धन्यवाद देना चाहूंगी।












Click it and Unblock the Notifications