UP News: आंधी-बारिश, ओलावृष्टि को लेकर सीएम योगी का अधिकारियों को साफ निर्देश, लापरवाही पर होगा एक्शन
CM Yogi Adityanath Latest News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-बारिश, ओलावृष्टि के दृष्टिगत सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे करें तथा राहत कार्य पर नज़र रखें। आकाशीय बिजली, आंधी तूफान, बारिश आदि आपदा से जनहानि और पशुहानि होने की स्थिति में तत्काल प्रभावितों को राहत राशि का वितरण करें। घायलों का समुचित उपचार कराया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देशित किया कि अधिकारीगण सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन करते हुए आख्या शासन को भेजें, ताकि इस सम्बन्ध में अग्रेत्तर कार्यवाही की जा सके। उन्होंने निर्देशित किया कि जल जमाव की स्थिति होने पर प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए।

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। ओलावृष्टि और वज्रपात से भारी तबाही हुई है। कई लोगों की जान भी जा चुकी है। शुक्रवार सुबह मेरठ हाथसर, आगरा सहित वेस्ट यूपी के कई जिलों में बारिश हो रही है।
उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में अचानक मौसम ने करवट ली। इससे गोरखपुर, बस्ती समेत कई जिलों तेज आंधी, तूफान, बारिश के साथ आकाशीय बिजली भी गिरी। ऐसे में सीएम योगी ने प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को मौके पर जाकर जनहाानि का सर्वे करने के निर्देश दिये। राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि 1 मई को सुबह 8 बजे अचानक पूर्वाचल के जिलों में मौसम ने करवट ली। इस दौरान गोरखपुर, बस्ती समेत कई जिलों में तेज आंधी, तूफान, बारिश और आकाशीय बिजली गिरी। इससे यहां के किसानों की फसलों को नुकसान होने के साथ जनहानि भी हुई। उन्होंने बताया कि गोरखपुर और बस्ती में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 4 लोगों की मृत्यु हो गयी।












Click it and Unblock the Notifications