आध्यात्मिक पर्यटन में उत्तर प्रदेश विश्व में सबसे धनी और सघन - योगी आदित्यनाथ
CM Yogi News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर से प्रदेश पर्यटन दिवस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम ने गोरखनाथ मंदिर से बच्चों से भरी पर्यटक बस को कुशीनगर के लिए रवाना किया। ये बस बच्चों को कुशीनगर ले जाकर वहां भ्रमण कराकर लौटी।
सीएम योगी ने सभी को पर्यटन दिवस की बधाई दी। तत्पश्चात सभी को संबोधित करते हुए उन्होंने पर्यटन के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। सीएम योगी ने कहा कि पर्यटन हम सब के जीवन को एक नया माहौल देता है। जीवन जीने की नई विधा हम सब के सामने प्रस्तुत करता है। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में उत्साह और उमंग भरने के लिए पर्यटन की अपार संभावनाओं को हम सब के सम्मुख लाने की आवश्कता है।

सीएम ने कहा कि पर्यटन के दो प्रकार हैं एक परंपरागत व दूसरा मनोरंजन। परंपरागत में वे लोग शामिल हैं जो प्रत्येक वर्ष यहां मंदिरों, तीर्थों के दर्शन करने आते हैं। जबकि मनोरंजन में वे हैं जो परिवार के साथ मनोरंजन के लिए पर्यटन करते हैं। उत्तर प्रदेश आध्यात्मिक पर्यटन के मामले में सबसे धनी व सघन है। यहां एक साल में तीस करोंड श्रद्धालुओं ने पर्यटन किया।
सीएम योगी ने पर्यटन दिवस पर बस को हरी झंडी दिखाने के बाद रामगढ़ताल स्थित योगीनाथ बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सीएम ने यहां पर लगाई गयी प्रदर्शनी भी देखी। इसी कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ पर्यटन विभाग की A2Z पत्रिका का विमोचन किया। साथ ही उन्होंनेे पर्यटन क्लब के 10 सदस्यों को किट वितरित की । इतना ही नहीं, कार्यक्रम में योगी प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले उद्यमियों को सम्मानित किया।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications