CM Yogi ने प्रदेशवासियों को खास अंदाज में दी छठ पर्व की बधाई,कहा- सबके जीवन में खुशहाली बनल रहे
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रदेशवासियों को महापर्व छठ की बधाई दी एंव जनमानस के लिए मंगलकामना की। इस दौरान सीएम का खास अंदाज नजर आया। उन्होंने भोजपुरी भाषा में सभी को छठ की शुभकामना दी।
CM Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रदेशवासियों को महापर्व छठ की बधाई दी एंव जनमानस के लिए मंगलकामना की। इस दौरान सीएम का खास अंदाज नजर आया। उन्होंने भोजपुरी भाषा में सभी को छठ की शुभकामना दी।

सीएम योगी ने छठ पर्व के अवसर पर वीडियों संदेश जारी किया। इस संदेश में उन्होंने भोजपुरी भाषा में प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा, "सूर्योपासना के महापर्व छठ पर हमरे तरफ से आप सब माता-बहन और भोजपुरी समाज के लोगन के बहुत मंगलकामना।"छठी मइया के किरपा से हमरे प्रदेश में, सबके जीवन में सुख आ खुशहाली बनल रहे, इहे प्रार्थना बा. जय-जय छठी मइया!"
सीएम योगी आदित्यनाथ ने छठ पर्व पर अधिकारियों को खास निर्देश दिया है। इसमें उन्होंने घाटों की स्वच्छता,सुरक्षा,पर्याप्त प्रकाश व्यस्था के साथ आमजन की सभी सुविधाओं का ध्यान रखने को कहा है। छठ पूजन के हर प्रमुख स्थल पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम की भी व्यवस्था करने के दिश-निर्देश दिया है। इस दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीमों की तैनाती भी की गयी है।
आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार से शुरु हो गया है।यह पर्व चार दिनों तक चलेगा। लगभग 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद शनिवार शाम को 'खरना' का आयोजन हुआ। खरने में गुड़ और दूध से बनी खीर खाई जाती है। खीर को प्रसाद के रूप में वितरित भी किया जाता है। प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती लोग रविवार की शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे और सोमवार को प्रात:काल में उगते सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications