UP Civic Polls 2017 VIDEO: ड्रोन से रखी जा रही है मतदान केंद्रों पर नजर, मशीने खराब होने पर कानपुर में हंगामा

कानपुर के अतिसंवेदनशील रावतपुर इलाके के रामलला स्कूल में दो ईवीएम मशीनें खराब होने से मतदाताओं में भारी गुस्सा दिखाई दिया, वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मतदान पर ड्रोन से नजर बनाए हुए है।

कानपुर। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव का पहला चरण शुरू हो चुका है, सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लग चुकी हैं। कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीनों के खराब होने से मतदान शुरू नहीं हो सके जिससे मतदाताओं में रोष दिखा। कानपुर के अतिसंवेदनशील रावतपुर इलाके के रामलला स्कूल में दो ईवीएम मशीनें खराब होने से मतदाताओं में भारी गुस्सा दिखाई दिया और उन्होंने प्रशासन से इसकी शिकायत की। क्षेत्र के थाना कल्याणपुर के इंस्पेक्टर देवेंद्र विक्रम सिंह ने मतदाताओं को गालियां तक बकीं। अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर जिला प्रशासन ने ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी की, डीएम ने बताया कि शहर में सभी मतदान स्थल पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हो रहा हैं। ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जा रही है, सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद हैं। ईवीएम खराब होने पर बैकअप व्यवस्था की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+