यूपी चुनाव 2017: पहले चरण में 63 फीसदी मतदान, पेड न्यूज के 10 मामलों की हुई पुष्टि

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि पहले चरण के चुनाव में करीब 19.56 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई है। वहीं 4.44 लाख लीटर शराब पकड़ी गई, जिसकी कीमत 14 करोड़ के आस-पास है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए मतदाओं ने जमकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। पहले फेज में यूपी के 15 जिलों की 73 विधानसभा सीटों पर बंपर वोटिंग हुई। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक यूपी चुनाव के पहले चरण में 63 फीसदी मतदान हुआ है। सुबह 7 बजे से मतदान की शुरूआत हुई जो शाम 5 बजे तक चला। 5 बजे तक जो लोग भी मतदान केंद्र में वोट डालने के लिए पहुंचे थे उन्हें मताधिकार के इस्तेमाल का मौका दिया गया। पिछले साल के मुकाबले इस बार ज्यादा मतदान हुआ है।

यूपी चुनाव 2017: पहले चरण में 63 फीसदी मतदान

'पहले चरण में 2 लाख 96 हजार 906 उपद्रवियों की हुई पहचान'

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि पहले चरण के चुनाव में करीब 19.56 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई है। वहीं 4.44 लाख लीटर शराब पकड़ी गई, जिसकी कीमत 14 करोड़ के आस-पास है। इस दौरान 96.93 करोड़ से ज्यादा की ड्रग और 14 करोड़ का सोना, चांदी जब्त किया गया। चुनाव आयोग ने बताया कि पहले चरण में 2 लाख 96 हजार 906 उपद्रवियों की पहचान की गई और कार्रवाई की गई।

चुनाव आयोग ने बताया कि पहले चरण के चुनाव में 3,888 डिजिटल और वीडियो कैमरे का इस्तेमाल किया गया। 2857 जगहों पर वेबकास्टिंग की गई। चुनाव आयोग के मुताबिक पहले चरण में पेड न्यूज के 13 केस की पहचान हुई, इनमें से 10 मामलों की पुष्टि हुई है। मथुरा विधानसभा सीट की बात करें तो यहां शाम 5 बजे तक 68.3 और मुजफ्फरनगर में 65 फीसदी मतदान हुआ। पहले फेज में पश्चिमी यूपी के 15 जिलों की 73 सीटों पर मतदान के बाद उम्मीदवारों की किस्मत इवीएम में कैद हो गई है। बता दें कि यूपी में 8 मार्च को आखिरी दौर की वोटिंग होगी। 11 मार्च को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+