UP: चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने का सीएम योगी ने किया स्वागत, जानें क्या बोले?
Bharat Ratna to Chaudhary Charan Singh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा की। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया।

सीएम योगी ने कहा चौधरी चरण सिंह जी ने उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा प्रसिद्ध किसान नेता और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने उत्तर प्रदेश के लिए जो अतुलनीय सेवा दी उसका भुलाया नहीं जा सकता है। इसके अलावा सीएम योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को भारत रत्न दिए जाने के पीएम मोदी के फैसले का स्वागत किया और कहा नरसिम्हा राव ने देश को नई दिशा दी थी।
बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव और वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिए जाने की घोषणा शुक्रवार को की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स हैंडल तीन अगल-अलग पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी।
बता दें यूपी में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा और जयंत चौधरी की आरएलडी के बीच गठबंधन की चर्चा चल रही है। इसी बीच आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी के दादा चरण सिंह को भारत रत्न की घोषणा के बाद जयंत चौधरी भी काफी खुश नजर आए उन्होंने एक्स हैंडल पोस्ट कर लिखा...'दिल जीत लिया !' इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी द्वारा भारत रत्न सम्मान की घोषणा वाली पोस्ट भी शेयर की है।
बता दें प्रधानमंत्री ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की जानकारी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने एक पोस्ट लिखा, जिसमें पीएम मोदी ने हिंदी में लिखा...
हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications