Milkipur By Polls: कौन हैं चंद्रभान पासवान? भाजपा ने मिल्कीपुर सीट उपचुनाव के लिए बनाया उम्मीदवार
UP By polls: यूपी की मिल्कीपुर विधानसभा सीट (Milkipur Vidhan Sabha Seat) पर होने वाले उपचुनाव (Milkipur By Polls) के लिए भाजपा ने मंगलवार को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी ने यहां से चंद्रभान पासवान को मैदान में उतारा है। समाजवादी पार्टी पहले ही इस सीट के लिए अपने पत्ते खोल चुकी है अब भाजपा ने भी अपने कैंडिडेट की घोषणा कर दी है।
सपा ने अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा और सपा दोनों के लिए मिल्कीपुर सीट काफी अहम हो गई है। झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान इस सीट पर उपचुनाव नहीं हो पाए थे जबकि बाकी के खाली हुए 9 सीटों पर उपचुनाव करवाए गए थे।

मिल्कीपुर विधानसभा सीट (Milkipur Assembly Seat)
अयोध्या सीट पर लोकसभा चुनाव में सपा की जीत के बाद से भाजपा के लिए मिल्कीपुर सीट ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई है। मिल्कीपुर सीट पहले सपा विधायक अवधेश प्रसाद के पास थी, लेकिन अब अयोध्या से सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हो गई है।
ये भी पढ़ें: CM Yogi का बड़ा तोहफा: बिना ब्याज के यूपी सरकार दे रही 5 लाख तक का लोन, हर किसी के लिए खुशखबरी!
लोकसभा चुनाव में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद जब अवधेश प्रसाद ने भाजपा को हराया, तो यह एक बड़ा झटका था। इस कारण सपा ने अवधेश प्रसाद को पीडीए का आइकन बनाने की पूरी कोशिश की। लोकसभा में भी अखिलेश यादव ने उन्हें सबसे आगे रखा था।
कौन हैं चंद्रभान पासवान? (Who is Chandrabhan Paswan BJP Candidate)
चंद्रभान पासवान, जो पासी समाज से आते हैं, रुदौली से दो बार जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। उनकी पत्नी भी जिला पंचायत सदस्य हैं। उनका परिवार मुख्य रूप से सूरत में साड़ी का कारोबार करता है, और पूरा परिवार इस व्यापार में सक्रिय है। इसके साथ ही रुदौली में भी उनका साड़ी व्यापार चलता है।
पिछले दो वर्षों से वे मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर सक्रिय थे। 2022 के चुनाव में भाजपा ने गोरखनाथ को इस सीट से उम्मीदवार बनाया था, और इस बार भी गोरखनाथ सहित आधा दर्जन नेताओं ने प्रत्याशी बनने की दौड़ में अपनी किस्मत आजमाई।
कब होगा मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव? (Milkipur By Polls)
मिल्कीपुर सीट पर नामांकन 17 जनवरी से शुरू होगा, वोटिंग 5 फरवरी को होगी और रिजल्ट 8 फरवरी को घोषित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Makar Sankranti 2025: महाकुंभ में क्यों कर रहे हैं भक्त अमृत स्नान? क्या है इसका महत्व और नियम?












Click it and Unblock the Notifications