योगी सरकार के बजट को अखिलेश यादव ने बताया 'दिशाहीन', कहा- 'किसानों, युवाओं, महिलाओं को किया निराश'
UP Budget 2023: यूपी बजट 2023 पर सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रया देते हुए 'दिशाहीन' बताया है। अखिलेश ने कहा कि इस बजट ने किसानों, युवाओं, महिलाओं को निराश किया है।

UP Budget 2023: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना (Suresh Khanna) ने आज विधानसभा में बजट पेश किया। बजट पेश होने के बाद इसपर तमाम विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया भी सामने आनी शुरू हो गई है। तो वहीं, इस बजट पर सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपनी प्रतिक्रया देते हुए 'दिशाहीन' बताया है। अखिलेश ने कहा कि इस बजट ने किसानों, युवाओं, महिलाओं को निराश किया है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा का यह बजट दिशाहीन दिखाई देता है। इसमें ना आज की समस्याओं का समाधान और ना ही भविष्य के किसी फैसले को आगे लेकर जाने का कोई रास्ता दिखाई देता है। कहा कि इस बजट में खेती, किसान, नौजवान के लिए कुछ नहीं है। यह महिलाओं, किसानों, नौजवान को निराश करने वाला है। इस बजट ने किसानों, युवाओं, महिलाओं को निराश किया है।
कहा कि इस बजट में मुझे नहीं लगता कि किसी भी औद्योगिक नीति के तहत उत्तर प्रदेश में निवेश आ पाएगा। बजट में अगर कोई ऐसे इंतजाम हो तो सरकार बताए। सपा अध्यक्ष ने कहा कि बजट जिसमें न वर्तमान की समस्याओं का सुलझाव है न भविष्य का रास्ता, न रोज़गार है न उसका विचार... ऐसे कैसे बनेगी 1 ट्रिलियन की इकॉनमी?। कहा कि मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर बनाने की बात करते हैं, लेकिन वह बताएं कि प्रदेश की विकास दर क्या है।
अखिलेश ने पूछा क्या इस विकास दर से यूपी की अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन डॉलर हो पाएगी। सिर्फ भाषण देने और बोल देने से ही नहीं हो जाता है। कहा कि दिल्ली की सरकार ने किसानों और गांव को निराश किया प्रदेश की भाजपा सरकार ने भी किसानों और गांव को निराश किया है। उन्होंने कहा कि बजट में किसानों और गांव के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार का सातवां बजट है। यह बजट की पिछले बजट की तरह दिशाहीन है।
Recommended Video
अखिलेश यादव ने पूछा कि सरकार बताएं क्या किसानों की आय दोगुनी हुई?। क्या किसानों को उनकी फसलों का सही कीमत मिल रहा है?। कहा कि डीजल, पेट्रोल, कीटनाशक, खाद, बीज सब महंगा हो गया है। डीजल की महंगाई से आवागमन ही नहीं महंगा होता बल्कि सड़क अस्पताल के निर्माण से लेकर खेती किसानी के कार्य सब महंगा हो जाता हैं। यादव ने कहा कि इस इस बजट में नौजवानों की नौकरी रोजगार के लिए कुछ नहीं है। बजट में इन्वेस्टमेंट पॉलिसी या उद्योग धंधे लगाने के लिए कोई राहत पैकेज नहीं किया गया।
-
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट?












Click it and Unblock the Notifications