UP Board 12th Topper: यूपी बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में लड़के-लड़कियों में 50-50 का मुकाबला, देखें टॉपर्स लिस्ट

UP Board 2023 Result: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 25 अप्रैल को 12वीं और 10वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं।

UP Board 12th Result Topper List:

UP Board 12th Result Topper List: यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजों में इस साल लड़कों ने बाजी मारी है। 12वीं में टॉप इस साल महोबा के रहने वाले शुभ छापरा ने 500 में 489 नंबरों के साथ टॉप कर रैंक-1 पर हैं।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं में सेकेंड टॉपर पीलीभीत के सौरभ गंगवार हैं, जिन्हें 500 में 486 नंबर मिले हैं। थर्ड टॉपर इटावा की रहने वाली अनामिका हैं। जिन्हें 500 में 486 नंबर मिले हैं। सौरभ गंगवार और अनामिका दोनों को एक जैसे नंबर आए हैं, इसलिए रैंक के हिसाब से दोनों रैंक-2 पर हैं।

यूपी बोर्ड के 12वीं के टॉप-10 में लड़के और लड़कियों में बराबरी की टक्कर

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं में टॉप 10 में इस बार लड़के और लड़कियों में बराबरी का मुकाबला रहा है। 12वीं में 75.52 फीसदी छात्र पास हुए हैं। हालांकि कुल प्रतिशत में लड़कियों ने बाजी मारी है। 12वीं के रजिल्ट 75.52 फीसदी में से 83.00 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं और 69.34 फीसदी लड़के पास हुए हैं।

यूपी बोर्ड के 12वीं के टॉप-10 में इस बार 200 से ज्यादा छात्र शामिल

इस साल टॉप-10 में छात्रों की संख्या 200 से भी ज्यादा है क्योंकि कई छात्रों को एक समान नंबर मिले हैं। ऐसें में एक स्थान पर कई छात्र हैं। यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपरों में टॉप 10 में इस साल 253 छात्र शामिल हैं। टॉप 5 में 30 स्टूडेंट्स हैं।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर छात्र देख सकते हैं।

यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपरों की लिस्ट

1. शुभ छापरा (महोबा) , नंबर -500 में 489 (रैंक-1)

2. सौरभ गंगवार (पीलीभीत) , नंबर -500 में 486 (रैंक-2)

3. अनामिका (इटावा) , नंबर -500 में 486, (रैंक-2)

4. प्रियांशू उपाध्या, (फतेहपुर), नंबर - 500 में 485, (रैंक-3)

5. खुशी (फतेहपुर), नंबर - 500 में 485, (रैंक-3)

6. सुप्रिया (सिद्धार्थ नगर), नंबर - 500 में 485, (रैंक-3)

7. शिवा (इटावा), नंबर - 500 में 484, (रैंक-4)

8. पीयूष तोमर, (कन्नौज) नंबर - 500 में 484, (रैंक-4)

9. सुभाषणा (प्रयागराज) , नंबर - 500 में 484 (रैंक-4)

10. बिक्रम सिंह (फतेहपुर), नंबर - 500 में 484, (रैंक-4)

11. निखिल तिवारी (फतेहपुर), नंबर- 500 में 484, (रैंक-4)

(नोट- ये सिर्फ रैंक-4 तक छात्रों की लिस्ट है)

तस्वीरों में देखें टॉपर्स की लिस्ट

इस तस्वीर यूपी बोर्ड के 12वीं में रैंक-5 तक के 30 छात्रों की लिस्ट है। इन 30 छात्रों में 18 लड़कियां और 12 लड़के हैं।

UP Board 12th Result Topper List:

उत्तर प्रदेश में इस साल 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी। 100 साल में ऐसा पहली बार हुआ है, जब यूपी बोर्ड ने इतनी जल्दी रिजल्ट जारी किया हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+