UP Board Results: कल आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, सबसे पहले इस तरह करें चेक
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट कल दोपहर जारी किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। 12वीं और 10वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट 29 अप्रैल को upresults.nic.in पर जारी किए जाएंगे। इंटर का रिजल्ट 12:30 बजे और हाईस्कूल का 1:30 बजे घोषित किया जाएगा।
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट कल दोपहर जारी किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। 12वीं और 10वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट 29 अप्रैल को upresults.nic.in पर जारी किए जाएंगे। इंटर का रिजल्ट 12:30 बजे और हाईस्कूल का 1:30 बजे घोषित किया जाएगा।

यूपी बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार कल खत्म हो जाएगा। बोर्ड पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इंटर और हाईस्कूल का रिजल्ट कल घोषित कर दिया जाएगा। 29 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे 12वीं और 1:30 बजे 10वीं के नतीजे upresults.nic.in पर जारी कर दिए जाएंगे।
रिजल्ट जारी होने से पहले उम्मीदवारों को कुछ बातें जानना बेहद जरूरी हैं। रिजल्ट upresults.nic.in वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। वेबसाइट पर रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों के पास स्कूल कोड होना चाहिए क्योंकि इससे ही वेबाइट पर लॉग-इन किया जाएगा। यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी करने के बाद टॉपर्स की आंसरशीट भी जारी करेगा। आंसरशीट रिजल्ट जारी होने के 10 दिनों बाद जारी की जाएगी। बोर्ड ने टॉपर्स की आंसरशीट वेबसाइट पर अपलोड करनी शुरू भी कर दी है।
जारी होने के बाद उम्मीदवार यूपी बोर्ड के नतीजे नीचे दिए गए स्टेप्स के अनुसार देख सकते हैं-
* बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।
* यूपी बोर्ड 10वीं/12वीं के रिजल्ट पर क्लिक करें।
* अपना रोल नंबर और बाकी जानकारी डालकर लॉग-इन करें।
* रिजल्ट को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकलवा लें।
छात्र एसएमएस के जरिये भी अपना परिणाम मैसेज पर मंगवा सकते हैं। जानें इसकी प्रक्रिया-
* 10वीं कक्षा का बोर्ड रिजल्ट मंगवाने के लिए मैसेज में UP10 टाइप कर के स्पेस दें और फिर अपना रोल नंबर लिखें (UP10रोल नंबर) और इसे 56263 पर भेज दें।
* 12वीं कक्षा का रिजल्ट मंगवाने के लिए मैसेज में UP12 टाइप करें और स्पेस दें, इसके बाद अपना रोल नंबर लिखें (UP12रोल नंबर) और इसे 56263 पर भेज दें।
पिछले साल 12वीं कक्षा में फतेहपुर की प्रियांशी तिवारी 96.2 प्रतिशत मार्क्स के साथ फतेहपुर की प्रियांशी तिवारी ने टॉप किया था। वहीं 10वीं कक्षा में 95.83 प्रतिशत के साथ तेजस्वी देवी ने बाजी मारी थी।
ये भी पढ़ें: UPSC Result 2017: यूपीएससी के लिए छोड़ा विदेश में बिजनेस, तीसरी कोशिश में हासिल की 10वीं रैंक












Click it and Unblock the Notifications