UP Board Result 2023: 4 लाख छात्रों ने छोड़ी थी परीक्षा, 14 दिन में जांची गईं 3.19 करोड़ कॉपियां

UP Board Result 2023 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस बार बोर्ड की परीक्षा में जहां चार लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी थी वहीं दूसरी ओर इस बार बोर्ड की तरफ से एक रिकॉर्ड भी बनाया गया।

यूपी बोर्ड

UP Board Result: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) के सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2023 के नतीजे मंगलवार (25 अप्रैल) को दोपहर 1.30 बजे प्रयागराज मुख्यालय से घोषित कर दिया। इस बार परीक्षा की सबसे खास बात यह रही कि 14 दिनों के भीतर ही बोर्ड की 3.19 करोड़ कापियां चेक की गईं और इनको जांचने के के लिए 143933 परीक्षक नियुक्त किए गए थे।

सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने दसवीं टॉप किया

उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में 89.78 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए जबकि इंटरमीडिएट में 75.52 फ़ीसदी परीक्षार्थी सफल रहे। दसवीं में सीतापुर की प्रियांशी सोनी नें टॉप किया और बारहवीं में बाांदा की शुभ छाबड़ा टॉपर बनी हैं। हाईस्कूल में बालकों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 86.64 और बालिकाओं के उत्तीर्ण का प्रतिशत 93.34 रहा जबकि इंटरमीडिएट में बालकों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 69.34 और बालिकाओं के उत्तीर्ण का प्रतिशत 83.00 रहा।

इस लिंक पर देख सकते हैं रिजल्ट

दरअसल साल, 31,16,487 कक्षा 10 के छात्रों और 27,69,258 कक्षा 12 के छात्रों सहित 58,85,745 उम्मीदवारों ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in और एनआईसी की वेबसाइट- upresults.nic.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

चार लाख छात्रों ने छोड़ी थी परीक्षा

इस साल, 31,16,487 कक्षा 10 के छात्रों और 27,69,258 कक्षा 12 के छात्रों सहित 58,85,745 उम्मीदवारों ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। हालांकि, उनमें से 4,31,571 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी थी, जिनमें 2,08,953 कक्षा 10 के छात्र और 2,22,618 कक्षा 12 के छात्र शामिल थे। यूपी बोर्ड की परीक्षा इस साल 16 फरवरी से शुरू हुई थी और 4 मार्च को संपन्न हुई थी।

14 दिन में हुआ 3.19 करोड़ पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन के लिए यूपी भर के 258 मूल्यांकन केंद्रों पर 18 मार्च, 2023 से काम शुरू हुआ था। 3.19 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 1,43,933 परीक्षक नियुक्त किए गए थे। इसमें हाई स्कूल की लगभग 1.86 करोड़ उत्तर पुस्तिकाएं शामिल हैं जिसके लिए 89,698 परीक्षक नियुक्त किए गए थे। इंटरमीडिएट परीक्षा की 1.33 करोड़ उत्तर पुस्तिकाएं जिसके लिए 54,235 परीक्षक नियुक्त किए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+