UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड 12वीं के नतीजे हुए जारी, जानिए कितने प्रतिशत पास हुए छात्र, कौन रहा टॉपर

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। छात्र अधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर रिजल्ट देख सकते हैं।

UPMSP Result 2023 UP Board Class 10th 12th Result

UPMSP Result 2023 UP Board Class 10th 12th Result: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज 25 अप्रैल को दोपहर 1:30 बजे इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। यूपी बोर्ड ने हाई स्कूल यानी कक्षा 10वीं के नतीजे भी जारी कर दिए हैं। इंटरमीडिएट में 75.52 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

12वीं के नतीजों में लड़कियों ने फिर से बाजी मारी है। लड़कियां 83.00 प्रतिशत पास हुई हैं। वहीं लड़के 69.34 फीसदी पास हुए हैं। महोबा के स्टूडेंट शुभ छापरा ने इंटर में टॉप किया है। शुभ छापरा को 12वीं में 500 में से 489 अंक मिला है।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे छात्र अधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर देख सकते हैं।

यूपी बोर्ड का रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा निदेशक और यूपी बोर्ड के पदेन सभापति डॉ. महेन्द्र देव और यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने जारी किया है। यूपी बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर इतिहास रच दिया है। 100 साल में ऐसी पहली बार हुआ है कि जब यूपी बोर्ड ने इतनी जल्दी रिजल्ट जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+