UP Board Result 2022: लड़कियों ने 12वीं में फिर मारी बाजी, यहां देखें टॉपर्स लिस्ट

UP Board Result 2022: लड़कियों ने 12वीं में फिर मारी बाजी, यहां देखें टॉपर्स लिस्ट

लखनऊ, 18 जून: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शनिवार 18 जून को घोषित कर दिया हैं। इंटर का यह रिजल्ट यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर जारी किया गया है। इंटर के रिजल्ट की घोषणा होने के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी सामने आ गई है। तो वहीं, इंटर में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मार ली है। बता दें कि यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में 22 लाख 37 हजार 578 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें से 19 लाख 9 हजार 249 परीक्षार्थी पास हो गए।

up board 12th result 2022 Check here 12th class toppers list

Recommended Video

      UP Board 12th Results 2022: 12वीं में बेटियों का जलवा, 90 फीसदी पास | वनइंडिया हिंदी | *News

      यूपी बोर्ड द्वारा जारी इंटर के नतीजों के मुताबिक, 85.33 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए। इसमें 90.15 फीसदी छात्राएं और 81.21 फीसदी छात्र है। तो वहीं, इंटरमीडिएट की टॉपर्स की लिस्ट भी सामने आ गई है। इंटर क्लास में फतेहपुर की दिव्यांशी ने 95.40% के साथ टॉप किया है। दिव्यांशी ने 500 में से 477 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, प्रयागराज जिले की अंशिका यादव 95 फीसदी अंक के साथ दूसरे नंबर पर रही और जिया मिश्रा तीसरे स्थान पर हैं। बाराबंकी के योगेश प्रताप सिंह 95 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं।

      फतेहपुर के बालकृष्ण 471 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। कानपुर नगर के प्रखर पाठक 470 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। प्रयागराज की जिया मिश्रा भी 470 अंकों के साथ चौथे नंबर पर हैं। तो वहीं, आंचल यादव को 94 फीसदी, स्वाति गोस्वामी को 93.80 फीसदी, श्रेया सोनी को 93.80 फीसदी और मुस्कान तिवारी को 93.40 फीसदी अंक प्राप्त हुए है। प्रिया को 93.40 फीसदी अंक प्राप्त किए है। रीशू ने 93.40 फीसदी अंक, मुस्कान शुक्ला ने 93.40 फीसदी अंक और श्रुति गुप्ता ने 93.20 प्राप्त किए है।

      यह पांच जिले रहे टॉप पर
      बांदा 95.32%
      हमीरपुर 93.01%
      लखनऊ 92.16%
      गाजियाबाद 92.12%
      अमरोहा 91.95%

      यह पांच जिले रहे फिसड्डी
      बलिया 72.75
      देवरिया 73.98
      हाथरस - 76.67
      जालौन 76%
      अलीगढ़ 79.13%

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+