UP: BJP के साथ बड़ी डील की तैयारी में ओम प्रकाश राजभर? जानिए पर्दे के पीछे की सियासत

भाजपा के संभावित गठबंधन पर पार्टी के एक अंदरूनी सूत्र ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व वाली एसबीएसपी के साथ गठजोड़ लगभग अंतिम दौर में है। सूत्रों की माने तो राजभर दो लोकसभा सीटों की डिमांड कर रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में एक तरफ जहां विपक्षी पार्टियां विकल्पों पर विचार कर रही हैं और गठबंधन बनाने पर काम कर रही हैं वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए उत्तर प्रदेश में तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। भाजपा के संभावित गठबंधन पर पार्टी के एक अंदरूनी सूत्र ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व वाली एसबीएसपी के साथ गठजोड़ लगभग अंतिम दौर में है। राजनीतिक पंडितों की माने तो दरअसल ओम प्रकाश राजभर को अपने पाले में लाकर बीजेपी पूर्वांचल में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहती है क्योंकि इसका खामियाजा वह विधानसभा चुनव में उठा चुकी है।

पूर्वांचल में दो लोकसभा सीटें मांग रही SBSP?

यूपी में फिलहाल अपना दल की अनुप्रिया पटेल और निषाद पार्टी के डॉ. संजय निषाद के साथ भी गठबंधन है। बीजेपी के सूत्रों का दावा है कि अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो पूर्वी यूपी में एक या दो लोकसभा सीटें दी जा सकती हैं। चर्चा है कि कम से कम घोसी लोकसभा सीट सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के खाते में जाने की पुष्टि हो गई है।" 66 लोकसभा सीटों पर मंत्रियों की तैनाती पर सूत्रों ने कहा कि भाजपा लगभग 20 क्लस्टरों में से प्रत्येक पर योगी कैबिनेट से एक वरिष्ठ मंत्री को तैनात करेगी।

ओम प्रकाश

राजभर को नाराज करने का खतरा नहीं ले सकती बीजेपी

Recommended Video

    क्या 2024 के लिए Om Prakash Rajbhar सुभासपा के साथ BJP से मिलाएंगे हाथ? | वनइंडिया हिंदी

    विधानसभा चुनाव के दौरान राजभर ने पूर्वांचल में बीजेपी का नुकसान किया था पूर्वांचल के आंकडों पर गौर करें तो लगभग आधा दर्जन जिलों में बीजेपी की स्थिति काफी कमजोर हुई है। खासतौर से राजभरों का वोट बीजेपी को नहीं मिलने से गाजीपुर, मऊ, जौनपुर, बलिया, आजमगढ़ समेत दर्जनभर जिलों में बीजेपी को करीब 25 से 30 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा था। अब बीजेपी ने चुनाव में जीत के बाद भी 2024 में मोदी को पीएम बनाने के लिए राजभर को साधने की कवायद शुरू कर दी है।

    भूपेंद्र चौधरी जल्द करेंगे नई टीम का ऐलान

    बीजेपी के सूत्रों की माने तो बीजेपी ने तीन से चार लोकसभा सीटों वाले प्रत्येक क्लस्टर में केंद्रीय मंत्रियों को तैनात कर दिया है जहां पार्टी हार गई थी। सूत्रों का दावा है कि अगले कुछ दिनों में भूपेंद्र चौधरी (यूपी बीजेपी प्रमुख) की नई टीम का भी ऐलान हो जाएगा। इससे पहले भाजपा 66 लोकसभा सीटों पर मंत्रियों, पदाधिकारियों और विस्तारकों की प्रतिनियुक्ति कर सकती है। सूत्रों ने कहा कि इसके लिए एक सूची शीर्ष स्तर पर तैयार की जा रही है और इस प्रक्रिया में एक सप्ताह का समय लग सकता है।

    बीजेपी

    मीडिया विभाग में दिखेगा बड़ा बदलाव

    भले ही भाजपा के पदाधिकारियों में ज्यादा फेरबदल न देखने को मिले लेकिन मीडिया विभाग में पूरी तरह से बदलाव देखने को मिल सकता है। सीमित संख्या में पदाधिकारियों को क्यों बदला जा रहा है, इसको स्पष्ट करते हुए सूत्रों ने कहा कि चूंकि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद ने राष्ट्रीय प्रमुख जेपी नड्डा के कार्यकाल को जून 2024 तक बढ़ाने का फैसला किया है, इसलिए राज्य नेतृत्व द्वारा इसे लागू किया जा रहा है।

    बीजेपी के एक पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि,

    चूंकि नवनियुक्त यूपी बीजेपी प्रमुख भूपेंद्र चौधरी भी लोकसभा चुनाव तक चुनाव के माध्यम से नहीं चुने जाएंगे, इसलिए राज्य नेतृत्व को अच्छा प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों को हटाने का कोई कारण नहीं दिखता है। इसी तरह टीम भूपेंद्र की सूची भी इसी महीने फाइनल होने की उम्मीद है। इसके बाद पार्टी के मीडिया विभाग की कायापलट की जाएगी।

    लोकसभा की तैयारियों में जुटी है बीजेपी

    बीजेपी के पदाधिकारियों की माने तो यूपी बीजेपी लोकसभा समन्वयकों या प्रभारियों, विस्तारकों और विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों की सूची को भी अंतिम रूप दे रही है। अब तक, केंद्रीय नेतृत्व ने मैनपुरी, संभल, अमरोहा और मुरादाबाद लोकसभा सीटों वाले क्लस्टर पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को तैनात किया है। नगीना, बिजनौर और सहारनपुर लोकसभा सीटों वाले क्लस्टर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को तैनात किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+