UP BJP Update: जानिए क्या है BJP का बस्ती सम्पर्क अभियान, कैसे 30 हज़ार घरों तक पहुंच बनाएगा संगठन
UP BJP Update: पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजे बताते हैं कि भाजपा और उसके सहयोगियों ने दलितों के लिए आरक्षित 17 संसदीय सीटों में से 15 पर जीत हासिल की। बसपा ने केवल लालगंज और नगीना जीता थ।

UP BJP Update: भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के लिए उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश अगले लोकसभा चुनाव की दृष्टि से काफी अहम हैं। इस चुनाव से पहले बीजेपी के केंद्री य आलाकमान ने पूरे देश में दलित कनेक्ट की कवायद के तहत 75 हजार अनुसूचित जाति तथा जनजाति के घरों तक पहुंचने की कवायद में जुटी हुई है। इसके लिए यूपी बीजेपी की ईकाई को भी टारगेट पकड़ाया गया है। बीजेपी के पदाधिकारियों की माने तो दलितों में पैठ बनाकर बीजेपी अगले आम चुनाव में यूपी की 17 आरक्षित संसदीय सीटों पर अपने समीकरण दुरुस्त करना चाहती है।

आठ-9 जनवरी को मैसूरु में होगी राष्ट्रीय कार्यकारिणी
कर्नाटक के मैसूरु जिले में 8 और 9 जनवरी को होने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भाजपा द्वारा उत्तर प्रदेश में दलितों की आक्रामक पहुंच को लेकर चर्चा होनी है।। बैठक में भाग राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष शामिल होंगे जिन्होंने हाल ही में यूपी बीजेपी के संगठनात्मक कामकाज और विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों के निष्पादन की समीक्षा की थी।

मोदी के जन्मदिन पर शुरू किया गया था बस्ती सम्पर्क अभियान
यूपी बीजेपी के सूत्रों ने बताया कि संतोष ने पिछले साल 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू किए गए 'बस्ती संपर्क अभियान' के बारे में भी फीडबैक लिया था। अभियान की परिकल्पना दलित गांवों में केंद्र द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाने के उद्देश्य से की गई थी। इस अभियान को लेकर बीजेपी में बैठक के दौरान भी चर्चा की गई थी। सूत्रों के अनुसार यूपी में चलाए गए बस्ती सम्पर्क अभियान को कार्यकारिणी की बैठक में शामिल किया जाएगा।
Recommended Video


अब तक 15000 गावों तक पहुंची है बीजेपी
यूपी बीजेपी एससी एवं एसटी मोर्चा के प्रमुख राम चंद्र कन्नौजिया ने दावा किया कि राज्य इकाई ने 26 नवंबर को अपनी परिणति तक दैनिक आधार पर 75 जिलों में 300 से 400 गांवों में शिविर आयोजित करके 15,000 गांवों के लक्ष्य पहुंचने में कामयाब हुई है। कन्नौजिया ने कहा कि उन्होंने इस मामले को लेकर एक रिपोर्ट दी थी। कुछ दिन पहले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के साथ बैठक के दौरान इसपर चर्चा की गई।

आम चुनाव में 17 संसदीय सीटों पर बीजेपी की नजर
यूपी में इस अभियान को दलित समुदाय में प्रभावी पैठ बनाने के लिए भाजपा की जोरदार कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। यूपी में दलित समाज बसपा प्रमुख मायावती का मुख्य वोट बैंक है। दलित समुदाय में लगभग 21% मतदाता शामिल हैं और विशेष रूप से राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण यूपी में किसी भी राजनीतिक दल के चुनावी भाग्य को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजे बताते हैं कि भाजपा और उसके सहयोगियों ने दलितों के लिए आरक्षित 17 संसदीय सीटों में से 15 पर जीत हासिल की। बसपा ने केवल लालगंज और नगीना जीता था जिसने सपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था।

यूपी में 75 प्लस सीटों का टारगेट लेकर चल रही बीजेपी
उत्तर प्रदेश में बीजेपी 75 प्लस सीटों का टारगेट लेकर आगे बढ़ रही है। बीजेपी ने पिछले चुनाव में यूपी मे ं64 सीटें हासिल की थी। बाद में दो सीटों रामपुर और आजमगढ़ में उपुचनाव हुआ जिसमें बीजेपी ने सपा को पटकनी दे दी। इस तरह बीजेपी के पास यूपी में अभी 66 लोकसभा सीटें हैं। लेकिन बीजेपी अगली बार इसे 75 से उपर पहुंचाना चाहती हैं। हालांकि 2014 में बीजेपी ने सहयोगी दलों के साथ मिलकर 73 सीटों पर कब्जा जमाया था।












Click it and Unblock the Notifications