Pankaj Chaudhary: बेटी श्रुति पर जान छिड़कते हैं पंकज चौधरी, मां ने कही दिल छू लेने वाली बात
UP BJP President Pankaj Chaudhary: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पद की कुर्सी मिल गई है,रविवार को CM योगी की मौजूदगी में पीयूष गोयल ने इस बात का ऐलान किया।
आपको बता दें कि एक दिन पहले ही उन्होंने लखनऊ स्थित बीजेपी कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। आपको बता दें कि बेहद ही स्वच्छ छवि के मालिक पंकज चौधरी ओबीसी वर्ग के कुर्मी समुदाय से आते हैं और पीएम नरेंद्र मोदी के चहेतों में से एक हैं।
उनका अब तक का सियासी सफर बेहद ही शानदार रहा है, 20 नवंबर 1964 को गोरखपुर में जन्मे पंकज चौधरी वर्तमान में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वह लोकसभा में संसद सदस्य भी हैं और उत्तर प्रदेश के महाराजगंज निर्वाचन क्षेत्र का सातवीं बार प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

पंकज चौधरी ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। भगवती प्रसाद चौधरी के छोटे बेटे की मां उज्ज्वल चौधरी, महाराजगंज जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। उनका राजनीतिक करियर स्थानीय स्तर पर शुरू हुआ जब उन्होंने 1989 से 1991 तक गोरखपुर में नगर निगम के सदस्य के रूप में काम किया।
नगर निगम के सदस्य थे Pankaj Chaudhary
इस दौरान, उन्होंने 1990 से 1991 तक गोरखपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर का पद भी संभाला। उन्हें उसी दौरान गोरखपुर का डिप्टी मेयर नियुक्त किया गया। 1990 में, चौधरी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की वर्किंग कमेटी के सदस्य बने थे।
शानदार रहा है Pankaj Chaudhary का राजनीतिक सफर
वह पहली बार 1991 में 10वीं लोकसभा के लिए चुने गए और फिर 1996 में 11वीं लोकसभा और 1998 में 12वीं लोकसभा के लिए चुने गए। 1999 के आम चुनावों में वह समाजवादी पार्टी के अखिलेश सिंह से हार गए थे लेकिन बाद में उन्होंने 2004 का लोकसभा चुनाव जीता था। 2009 में, वह महाराजगंज से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार हर्ष वर्धन से फिर हार गए। 2014 में, उन्होंने उसी निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की और 16वीं लोकसभा के सदस्य बनें।
Pankaj Chaudhary की पत्नी का नामं भाग्यश्री
जून 2024 में 18वीं लोकसभा (7वें कार्यकाल) के लिए फिर से चुने गए और 11 जून 2024 को भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के रूप में शामिल हुए। पंकज चौधरी की शादी भाग्यश्री चौधरी से हुई है, जिनसे उनके दो बच्चे हैं।

कितनी है Pankaj Chaudhary की नेटवर्थ?
राजनीति के दिग्गज नेता पंकज चौधरी एक बड़े और सफल कारोबारी भी हैं। वह आयुर्वेदिक तेल राहत रूह बनाने वाली मशहूर कंपनी हरबंशराम भगवानदास के मालिक हैं और काफी अमीर हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में दाखिल हलफनामे के मुताबिक पंकज चौधरी के पास 41 करोड़ 90 लाख की संपत्ति है तो वहीं पीएनबी, फेडरल बैंक, एसबीआई जैसे बैंकों में उनके पास 98 लाख से ज्यादा रुपये हैं।

मेरठ की बहू है Pankaj Chaudhary की बेटी श्रुति
पंकज चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी की शादी मेरठ के शंभू नगर निवासी कारोबारी उमेश कुमार के बेटे उत्कर्ष से हुई है, उमेश के मेरठ में दो पेट्रोल पंप हैं। आपको बता दें कि पंकज चौधरी अपनी बेटी से बहुत प्यार करते हैं, वो हमेशा कहते हैं कि 'बेटियां सिर्फ परिवार ही नहीं, पूरे समाज की ताक़त होती हैं। उनकी शिक्षा और विकास ही उज्ज्वल भविष्य की असली नींव है।'

'Pankaj Chaudhary बहुत अच्छा कामं करेंगे'
तो वहीं पंकज चौधरी की सफलता पर उनकी मां उज्वल ने दिल छू लेने वाली बात कही। उन्होंने कहा कि 'हमें बहुत गर्व महसूस हो रहा है, बड़ी खुशी हो रही है कि बेटा बड़ी पोस्ट पर पहुंच गया, भगवान उनको आगे बढ़ाए, मैंने कभी नहीं सोचा था कि वो इतनी बड़ा पोस्ट पर पहुंच जाएगा, दिल से खुशी है, उनके बचपन की बात करते हुए उनकी मां ने कहा कि वो शुरू से ही काफी आज्ञाकारी रहे हैं, वो हमसे बिना पूछे कोई काम नहीं करते हैं, मुझे पूरा भरोसा है कि वो बहुत अच्छा काम करेंगे।'














Click it and Unblock the Notifications