Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP BJP president: 'जिम्‍मेदारी तो मिलने दीजिए', नामांकन के बाद पंकज चौधरी ने मुस्‍कुरा कर क्‍यों बोली ये बात?

UP BJP president election: भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी अब उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। शनिवार को नामांकन प्रक्रिया निर्विरोध संपन्न हुई, जिससे उनका चुनाव सुनिश्चित हो गया है। हालांकि औपचारिक घोषणा रविवार को की जाएगी। पंकज चौधरी वरिष्ठ नेता चौधरी भूपेंद्र सिंह का स्थान लेंगे।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसे उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने अनुमोदित किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, सुरेश खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, सूर्य प्रताप शाही और बेबी रानी मौर्य सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया। नामांकन के बाद पंकज चौधरी का पहला रिएक्‍शन सामने आया है।

UP BJP president

आजतक को दिए इंटरव्‍यू में पंकज चौधरी ने कहा, "आज शनिवार तो पर्चा दाखिल हुआ है, अभी स्क्रूटनी हो रही है। आधिकारिक घोषणा रविवार दोपहर 2 बजे हमारे केंद्रीय नेता विनोद तावड़े साहब और पीयूष गोयल साहब करेंगे। उसके बाद हम आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से बात करेंगे।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पदभार ग्रहण से पहले विस्तृत रणनीति पर बात करना उचित नहीं होगा।

पंकज चौधरी बोले- कई खबरें सही नहीं होतीं

यूपी के भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष की जिम्मेदारी की जानकारी पर पंकज चौधरी ने बताया कि सभी सांसदों व विधायकों को लखनऊ बुलाया गया था, और संगठन की ओर से ही उन्हें नामांकन का निर्देश मिला। उन्होंने मीडिया की अटकलों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा में अंतिम निर्णय हमेशा संगठन का होता है, और कई खबरें सही नहीं होतीं।

"पहले जिम्मेदारी मिलने दीजिए, फिर कार्ययोजना बताई जाएगी"

राजनीति विशेषज्ञों के अनुसार पंकज चौधरी की नियुक्ति ओबीसी, विशेषकर कुर्मी वोट बैंक में 2024 लोकसभा चुनाव के बाद आई कथित नाराजगी दूर करने की भाजपा की रणनीति है। कुर्मी समुदाय से ताल्‍लुक रखने वाले पंकज चौधरी को प्रदेश अध्‍यक्ष बनाकर भाजपा जातीय समीकरण साधने की कोशिश कर रही है। कुर्मी वोट बैंक और ओबीसी राजनीति से जुड़े सवाल पर , "पहले जिम्मेदारी मिलने दीजिए, फिर कार्ययोजना बताई जाएगी।"

पंकज चौधरी ने जताया आभार

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने लखनऊ पहुंचने पर सोशल मीडिया के ज़रिए पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए लिखा, "आज लखनऊ एयरपोर्ट पर समर्पित कार्यकर्ताओं ने मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया। मुझ पर दिखाए गए स्नेह और सम्मान के लिए सभी का हार्दिक धन्यवाद।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+