Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP BJP चीफ भूपेंद्र चौधरी का Exclusive Interview;बोले- पार्टी न किसी से डरी है न कभी डरेगी

लखनऊ, 31 अगस्त: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह चौधरी को यूपी बीजेपी का नया चीफ बनाया गया है। भूपेंद्र ने वनइंडिया हिन्दी के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी न तो किसी से डरी है न किसी से डरेगी। यूपी में विपक्ष की भूमिका ही समाप्त हो गई है और यूपी की योगी सरकार और केंद्र सरकार की नीतियों को जनता ने स्वीकार कर लिया है। भपेंद्र चौधरी ने इस दौरान कई सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। भूपेंद्र सिंह ने यह भी दावा ठोका कि बीजेपी रणनीतिक तौर पर 2024 की तैयारियों को आगे बढ़ा रही है और अगले आम चुनाव में यूपी में बीजेपी सभी सीटें जीतने का काम करेगी। प्रस्त्तुत है यूपी बीजेपी के चीफ भूपेंद्र सिंह चौधरी से बातचीत के प्रमुख अंश.....

Recommended Video

    बीजेपी न तो किसी से डरी है न डरेगी : भूपेंद्र सिंह
    बीजेपी

    सवाल; बीजेपी ने इस बार पश्चिम से अपना नया चीफ बनाया है। क्या सपा-आरएलडी से बीजेपी डर गई है ?

    जवाब; नहीं ऐसा बिल्कुल नहीं है। बीजेपी न किसी से डरी है और न ही किसी से डरेगी। मेरी पहचान मेरी पार्टी के कार्यकर्ता के नाते है। हमे अपने काम पर और अपने नेतृत्व पर पूरा भरोसा है और उसके आधार पर ही हम लगातार चुनाव जीत रहे हैं। वह चाहे पूरब का चुनाव हो चाहे पश्चिम का चुनाव हो। चाहे कर्नाटक का चुनाव हो चाहे गुजरात का चुनाव हो। पूरे देश में बीजेपी की सरकार बन रही है। जनता की स्वीकार्यता का ही परिणाम है कि पिछले दो बार से पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बन रही है। बीजेपी कार्यकर्ता के रूप में जो जिम्मेवारी दी गई है उसे निभाने का काम करूंगा। पिछले चुनाव में सारे दलों ने गठबंधन कर लिया था। उसके बाद भी हमने कई चुनाव जीते हैं। बीजेपी को अपने संगठन और कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है।

    सवाल : ऐसा माना जा रहा है कि किसान आंदोलन के दौरान जो भूमिका आपने निभाई थी उसी का इनाम बीजेपी ने आपको दिया है ?

    जवाब; हमलोग पार्टी के कार्यकर्ता हैं। पार्टी ने जो काम दिया उसको निभाने का प्रयास किया। पांच साल तक सरकार में रहे। वहां भी हमने काम किया। उससे पहले संगठन में काम करता रहा। अब फिर पार्टी नेतृत्व ने संगठन में काम सौंपा है। इस अवसर को निश्चित तौर पर पार्टी के हित में आगे लेकर बढ़ेंगे और पार्टी ने जो विश्वास व्यक्त किया है उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे।

    बीजेपी

    सवाल; बीजेपी जैसे संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आपकी 5 प्राथमिकताएं क्या हैं?

    जवाब; बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं के बल पर जनता के बीच पहंचेगी। योगी सरकार और मोदी सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। बीजेपी चुनावी एजेंडा लेकर नहीं चलते हैं। पार्टी जो भी करती है वह सेवाभाव के रूप में करती है। जनता से जुड़े विषयों को लेकर हम हमेशा फिक्रमंद रहते हैं। हमारा गठबंधन जनता से है और मोदी जी और योगी जी का गठबंधन जनता से है। विपक्ष चाहे जो मर्जी करे लेकिन जनता हमारे साथ है।

    सवाल: पूर्वांचल में पार्टी की स्थिति ठीक नहीं है। कई जिले ऐसे हैं जहां से बीजेपी पूरी तरह से साफ हो गई है। इसको लेकर क्या कहेंगे ?

    जवाब: ऐसा नहीं है। पूर्वांचल में भी पार्टी ने 70 फीसदी सीटें जीतने का काम किया है। हां कुछ जगहों पर पार्टी की स्थिति ठीक नहीं है जिसकी हम समीक्षा कर रहे हैं। अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी और उसपर काम किया जाएगा। आपने देखा होगा कि आजमगढ़ की पांच सीटें हम विधानसभा चुनाव में हार गए थे लेकिन लोकसभा उपचुनाव में वो सीट हमने जीती है। रामपुर में हमलोग विधानसभा में तीन सीटें हार गए थे लेकिन उपचुनाव में वहां जीत दर्ज की है। हमारी पूरी तैयारी है। जहां विधानसभा चुनाव में हमारे अनुकूल परिणाम नहीं आए वहां रणनीतिक तौर पर आगे बढ़ा जाएगा और जो जो कमी है उन कमियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। यूपी की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार के कामों को लेकर जनता के बीच जाएंगे और जनता का विश्वास फिर जीतने का काम करेंगे।

    बीजेपी

    सवाल: आप ऐसे पहले अध्यक्ष हैं जिसने हर कार्यकर्ता को तपस्वी बताया था। इसके पीछे क्या सोच है आपकी।

    जवाब: मेरी कोई सोच नहीं है। यह पूरी पार्टी की सोच है। यह बीजेपी का अब तक का सबसे अच्छा समय है जब लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं वरना पहले के लोगों ने पूरा जीवन पार्टी को दे दिया। उन लोगों के बारे में विचार करिए जिन्होंने उस समय अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया। आप हमारे अध्यक्ष को देखिए। किस तरह से उन्होंने कश्मीर में जाकर अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया। इसलिए मैं यह कह सकता हूं कि पार्टी का हर कार्यकर्ता एक तपस्वी है और उसका त्याग और बलिदान पार्टी को आगे लेकर जाने का काम करता है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+