मंदीप कौर सुसाइड : पीड़ित परिवार की अपील, अमेरिका से शव लाने में मदद करे भारत सरकार
दहेज दानवों की दरिंदगी से हार कर यूपी के बिजनौर की मंदीप कौर ने दो मासूम बेटियों को छोड़कर अमेरिका में मौत को गले लगा लिया। फैमिली ने भारत सरकार से शव भारत लाने की गुहार लगाई है।
बिजनौर (UP), 06 अगस्त : अमेरिका के न्यूयॉर्क में दहेज उत्पीड़न का शिकार हुई बिजनौर की मंदीप कौर की आत्महत्या मामले में यूपी के बिजनौर के नजीबाबाद पुलिस स्टेशन में पति और उसके ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतका मंदीप की बहन कुलदीप कौर ने कहा, मेरी बहन की शादी फरवरी 2015 में हुई थी। जल्द ही, वे न्यूयॉर्क चले गए और पति रंजोधबीर ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह एक बेटा चाहता था। दहेज में 50 लाख रुपये मांग रहा था।

पिटाई के बावजूद मंदीप ने की सुलह
मंदीप कौर ने न्यूयॉर्क में आत्महत्या की। मौत से पहले मंदीप की आखिरी वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। मंदीप की आपबीती वाली वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बिजनौर में पीड़िता मंदीप कौर के परिवार ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि किसी दिन रंजोधबीर की फैमिली मंदीप के साथ मारपीट बंद कर देगी। एनडीटीवी की रिपोर्ट में मंदीप के पिता ने कहा, "हमने एक बार हस्तक्षेप किया, यहां तक कि न्यूयॉर्क में पुलिस के पास भी गए, मंदीप की पिटाई का वीडियो दिखाया, लेकिन मंदीप ने हमें पीछे हटने के लिए कहा और पति रंजोधबीर के साथ सुलह कर ली। उसने कहा कि वह अपनी बेटियों के भविष्य के बारे में चिंतित थीं। पीड़ित परिवार ने मंदीप के शव को भारत लाने में मदद के लिए सरकार से गुहार लगाई है।
इंस्टाग्राम वीडियो में मंदीप की दास्तां
मंदीप के टॉर्चर की दास्तां बताती वीडियो द कौर मूवमेंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। मंदीप की वीडियो द कौर मूवमेंट ने इंस्टाग्राम पर साझा किया गया था, ये संगठन सिख समुदाय पर ध्यान केंद्रित करते हुए यौन और घरेलू शोषण पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए काम करता है। वीडियो क्लिप ट्विटर और फेसबुक पर भी कई लोगों ने शेयर की है। यूजर्स "पारिवारिक और सामाजिक संरचना" पर कमेंट कर रहे हैं।
पति रंजोधबीर ने भीख मांगी
पति की पिटाई का जिक्र करते हुए मंदीप वीडियो में बताती हैं, उसने पांच दिनों के लिए एक ट्रक में बंदी बनाकर रखा। मेरे पिता ने उसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया। उसने मुझसे भीख मांगी और बचाने की अपील की... मैंने उसे बचाया। मंदीप ने कहा, पति रंजोधबीर का दूसरी औरत से भी संबंध था। पति के परिवार ने "कुछ नहीं कहा... बदले में हिंसा हुई।" मंदीप की वीडियो को द कौर मूवमेंट ने इंस्टाग्राम पर साझा किया गया था, ये संगठन सिख समुदाय पर ध्यान केंद्रित करते हुए यौन और घरेलू शोषण पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए काम करता है। वीडियो क्लिप ट्विटर और फेसबुक पर भी कई लोगों ने शेयर की है। यूजर्स "पारिवारिक और सामाजिक संरचना" पर कमेंट कर रहे हैं। एक अन्य ट्विटर हैंडल @Its_mannkaur पर मंदीप कौर को इंसाफ दिलाने की मांग की गई। लिखा गया, मंदीप जैसी किसी दूसरी बेटी का हश्र न हो।
गुस्से का इजहार कर रहे लोग
ट्विटर यूजर गुरशमशीर सिंह ने ट्विटर हैंडल @gurshamshir पर लिखा, हमारे परिवार और सामाजिक ढांचे में बड़ी समस्याएं हैं। इन्हें हम आसानी से नज़रअंदाज़ कर देते हैं। स्वीकार करने से इनकार कर देते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा गंभीर समस्या है। एक एनआरआई पंजाबी महिला मनदीप कौर की आत्महत्या समस्या को स्वीकार करने और उसके अनुसार इसे ठीक करने का फैसला लेने के लिए जगाने वाली घटना है। ऑनलाइन यूजर्स के अलावा बाकी लोग भी गुस्से का इजहार कर रहे हैं। वकील जो कौर ने ट्वीट कर रंजोधबीर की फोटो शेयर की। जो कौर ने लिखा, यह वही राक्षस है जिसने अपनी पत्नी मनदीप कौर को धोखा दिया और वर्षों तक उसे बेरहमी से प्रताड़ित किया। उसने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया। बेटियों की कस्टडी उसके पास है। उसे जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। बेटियों को बचाने की जरूरत है।
Justice For Mandeep
न्याय की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी न्यूयॉर्क के रिचमंड हिल स्थित मंदीप के पति के घर के बाहर जमा हुए। पंजाब के कुछ कार्यकर्ता बिजनौर में भी गए और मंदीप के परिवार से मुलाकात की। ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर, कई देशों के लोगों ने हैशटैग #JusticeForMandeep के साथ इंसाफ की मांग की।
हिंसा से भरे जीवन की दास्तां
गुस्से का इजहार करने वाले लोगों में विशेष रूप से प्रवासी सिख और पंजाबी शामिल हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस घटना को समाज की विफलता बता रहे हैं। यूनाइटेड किंगडम में गैर सरकारी संगठन (NGO) सिख महिला सहायता (Sikh Women's Aid) की ओर से दुख व्यक्त करते हुए बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया, वह (मंदीप) दुर्व्यवहार, अपमान और हिंसा से भरे जीवन की दास्तां सुनाती है। सिख विमेन एड नाम की संस्था सिख और पंजाबी समुदायों के भीतर घरेलू दुर्व्यवहार के खिलाफ काम करती है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications