UPSC की तैयारी कर रही युवती ने गंगा बैराज में लगाई छलांग, सच जान रह जाएंगे हैरान
Bijnor News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आईएएस अधिकारी बनने का सपना देखने वाली कानपुर IIT से ग्रेजुएट लड़की ने सोमवार सुबह गंगा बैराज में कूदकर कर जान दे दी। घर से वह मॉर्निंग वॉक के लिए एक 12 साल की बच्ची के साथ निकली थी। पुलिस टीम गोताखोर के साथ उसकी तलाश कर रही है।
बच्ची ने मचाया शोर
चांदपुर गांव की रहने वाली ललिता रानी जो बिजनौर के चक्कर रोड स्थित रेलवे फाटक के पास परिवार के साथ रहती थी। सुबह एक बच्ची के साथ टहलने के लिए निकलती है और फिर बस से गंगा बैराज पहुंच जाती हैं। गेट नंबर 24 से वह बैराज में छलांग लगा देती है। बच्ची यह देख दंग रह जाती है और शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्ची को सुन आस पास के लोग वहां आ गए। पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गोताखोरों के साथ पहुंची और तलाश शुरू कर दी।

जैसे ही परिजनों को इसकी सूचना मिली वे भी तत्काल मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल है। बेटी जिंदा वापस लौट आए ये उम्मीद अभी भी है। भाई रोहित ने बताया कि बहन ऐसा कदम उठा लेगी यह सोचा भी नहीं था। वह यूपीएससी की तैयारी कर रही थी, इस बार रिजल्ट नहीं आया। उसे बहुत उम्मीद थी। रिजल्ट आने के बाद से ही वह तनाव में थी।












Click it and Unblock the Notifications