Bijali Bill News: सीएम योगी के शहर गोरखपुर में जानिए कितने करोड़ की हुई वसूली? आगे होगी यह कारवाई
Bijali Bill And OTS Latest News In Hindi Gorakhpur Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में बिजली बिल भुगतान और उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए एक मुश्त समाधान योजना चलाई जा रही है। 15 दिसंबर से चल रही यह योजना अब अपने अंतिम और तीसरे चरण में है। बहुत से ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने अभी तक बिल जमा नहीं किया है। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने गोरखपुर के मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आगे की योजना और वर्तमान समय में हुई वसूली पर विस्तार से चर्चा की।
तीसरे चरण में हो रहा यह काम
मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कहा कि एक मुश्त समाधान योजना का तीसरा और अंतिम चरण चल रहा है। जिले भर में प्रतिदिन 60 से 70 कैंप लगाए जा रहे हैं। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। कर्मचारियों द्वारा घर घर जाकर भी इस योजना का लाभ उठाने की भी अपील की जा रही है।

Bijali Bill News:एक मुश्त समाधान योजना में अभी तक नहीं जमा किया बिजली बिल तो मान लें मुख्य अभियंता की ये सलाह
अब तक इतने करोड़ की हुई वसूली
मुख्य अभियंता ने बताया कि गोरखपुर में अब तक एक मुश्त समाधान योजना के तहत कुल 86 करोड़ रुपए की वसूली की जा चुकी है, अभी और हो रही है। हालांकि यह लक्ष्य से कम है लेकिन विभाग अभी और वसूली कर रहा है।
जो कभी नहीं करते थे भुगतान उन्होंने भी उठाया लाभ मुख्य अभियंता ने बताया कि लगभग 8 हजार से अधिक ऐसे लोग थे जो कभी बिल जमा नहीं करते थे। इस योजना का उन्होंने भी लाभ उठाया और बिल भुगतान किया।
इसे लें गंभीरता से
मुख्य अभियंता ने कहा कि बिजली बिल बकायेदारों को एक मुश्त समाधान योजना को गंभीरता से लेना चाहिए। अभी भी समय हैं अपना बिल जमा करे दें। इसके बाद भी जिन लोगों का बिल जमा नहीं होगा उन पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications