Bijali Bill News:एक मुश्त समाधान योजना में अभी तक नहीं जमा किया बिजली बिल तो मान लें मुख्य अभियंता की ये सलाह
Bijali Bill And OTS Latest News In Hindi Uttar Pradesh: एक मुश्त समाधान योजना का अंतिम चरण चल रहा है। 31 जनवरी तक बकायेदारों को बिल पर छूट का मौका है। बहुत सारे लोगों ने इसमें उत्साह भी दिखाया है तो बहुत लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने अभी तक बिजली का बिल जमा नहीं किया है। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने गोरखपुर के मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव से खास बातचीत की। इस दौरान मुख्य अभियंता ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला साथ ही लोगों से कुछ अपील भी की।
एक मुश्त समाधान योजना
बिजली बिल बकायेदारों को सुविधा के साथ बिल जमा करने के लिए उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने खास पहले करते हुए एक मुश्त समाधान योजना दिसंबर माह में शुरू की थी। पहले चरण में ही लोगों का उत्साह ठीक ठाक दिखा। अब इस योजना का अंतिम चरण चल रहा है। 31 जनवरी तक मौका है।

Bijali Bill News: अभी तक नहीं जमा किया बिजली का बिल तो तुरंत कर लें यह काम, हो सकता है भारी नुकसान
तीसरे चरण में मिल रही यह छूट मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि तीसरे चरण में एक किलोवाट भार तक के लिए एकमुश्त भुगतान पर 70 प्रतिशत व किश्तों में 55 प्रतिशत छूट ₹5,000 तक के बकाए पर दी जाएगी। एकमुश्त में 50 प्रतिशत व किश्तों में 40 प्रतिशत छूट ₹5,000 से अधिक बकाए पर दी जाएगी। एक किलोवाट से अधिक भार वाले उपभोक्ता के लिए एकमुश्त में 40 प्रतिशत व किश्तों में 30 प्रतिशत की छूट जी जाएगी। एक किलोवाट से अधिक भार वाले उपभोक्ता के लिए एकमुश्त भुगतान पर 60 प्रतिशत की छूट दी जाएगी व चार किश्तों में भुगतान पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
मुख्य अभियंता ने की यह अपील
मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि 31 जनवरी तक अधिक से अधिक लोग एक मुश्त समाधान योजना में अपना पंजीकरण करा इसका लाभ उठाए। जिससे उन्हें छूट मिल सके। सरकार की इस योजना का लाभ उठाते हुए बिजली विभाग का सहयोग करें।












Click it and Unblock the Notifications