ATS अधिकारी ने कहा हमने रोक दी है फायरिंग, आतंकी को बाहर निकालने के लिए मिर्ची बम का प्रयोग

पुलिस ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है। आतंकी भी लगातार फायरिंग कर रहा है। संदिग्ध आतंकी के आईएसआईएस से जुड़े होने की बात कही जा रही है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर आ रही है। लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में एक संदिग्ध आतंकवादी छिपा है। संदिग्ध आतंकी के आईएसआईएस से जुड़े होने की बात कही जा रही है।

मामले पर आईजी एटीएस असीम अरुण ने कहा कि हमें आज इस संदिग्ध के बारे में जानकारी मिली कि एक संदिग्ध ठाकुर इलाके में मौजूद है जो आतंकी मामले में शामिल है, उसे पकड़ने के लिए हमने छापा मारा। जब हमने दरवाजे पर दस्तक दी, तभी संदिग्ध ने कमरा बंद कर लिया और उस वक्त हमने पिस्टल को कॉक करने की आवाज सुनी।

ATS अधिकारी ने कहा हमने रोक दी है फायरिंग, आतंकी को बाहर निकालने के लिए मिर्ची बम का प्रयोग

अरुण के मुताबिक संदिग्ध के पास हथियार और गोलाबारूद है लेकिन वो वहां अकेला है। कोई बंधक वहां नहीं है। आईजी एटीएस ने कहा कि उसे जिंदा गिरफ्तार करने के लिए हमने चिली बम का उपयोग किया लेकिन वो बाहर नहीं आया । वो रुक-रुक कर फायरिंग कर रहा है। अरुण ने कहा कि संदिग्ध रह-रह कर फायरिंग कर रहा है लेकिन हमने फायरिंग रोक दी है।

ATS अधिकारी ने कहा हमने रोक दी है फायरिंग, आतंकी को बाहर निकालने के लिए मिर्ची बम का प्रयोग

यूपी एटीएस और आतंकी के बीच फायरिंग जारी है। आतंकी ठाकुरगंज इलाके की हाजी कॉलोनी में छिपा है। पुलिस ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है। आतंकी भी लगातार फायरिंग कर रहा है। मौके पर कमांडो भी बुलाए गए हैं।

मौके पर एडीजी कानून व्यवस्था दलजीत चौधरी मौजूद हैं। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर चौधरी ने कहा कि ऑपरेशन को खत्म करने के लिए कुछ और घंटों की जरूरत है। वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में यह ऑपरेशन हो रहा है।

डीजीपी जावीद अहमद भी पूरे ऑपरेशन पर नजर रखे हुए हैं। मौके पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं। एटीएस ने उस मकान को चारों तरफ से घेर लिया है, जिसमें आतंकी छिपा है। आतंकी का नाम सैफुल बताया जा रहा है। आतंकी जेहाद-जेहाद चिल्ला रहा है।

ATS अधिकारी ने कहा हमने रोक दी है फायरिंग, आतंकी को बाहर निकालने के लिए मिर्ची बम का प्रयोग

आतंकी ने सरेंडर से किया इंकार

सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि आज सुबह मध्य प्रदेश में ट्रेन में हुए धमाके के बाद दो संदिग्ध गिरफ्तार किए गए थे। इनसे पूछताछ के आधार पर ही पुलिस को लखनऊ और कानपुर में आतंकी के छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद जैसे ही एटीएस की टीम मौके पर पहुंची, आतंकी ने फायरिंग शुरू कर दी। एटीएस की कोशिश है कि आतंकी को जिंदा पकड़ा जाए। वहीं आतंकी ने सरेंडर से इंकार कर दिया है।

जिस इलाके में आतंकी छिपा है, वह एक रिहाइशी इलाका है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि आतंकी लखनऊ का ही रहने वाला है। एटीएस की टीम लगातार आतंकी को सरेंडर करने के लिए कह रही है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।

वहीं घटनास्थल पर एंबुलेंस मंगा ली गई है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि वो इस घटना को लेकर लगातार य़ूपी पुलिस के संपर्क में हैं।

ATS अधिकारी ने कहा हमने रोक दी है फायरिंग, आतंकी को बाहर निकालने के लिए मिर्ची बम का प्रयोग
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+