यूपी ATS ने ISIS के संदिग्‍ध आतंकी अबु जाहिद को मुंबई एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

मुंबई। उत्तर प्रदेश ATS की टीम ने रविवार को ISIS के एक संदिग्ध आंतकी को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आतंकी का नाम अबु जाहिद है। इस पर दुबई से भारत में आईएस के नेटवर्क को चलाने का आरोप है। आतंकी अबु जाहिद बिजनौर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई आतंकियों के संपर्क में था। गिरफ्तार करने के बाद उसे लखनऊ ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि अबु आजमगढ़ का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक अप्रैल 2017 में यूपी एटीएस ने अन्य एजेंसियों और राज्य पुलिस की मदद से 4 आतंकी गिरफ्तार किए थे।

यूपी ATS ने ISIS के संदिग्‍ध आतंकी अबु जाहिद को मुंबई एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

यह गिरोह इंटरनेट पर एक ऐप के जरिए बातचीत करता था और आतंकी घटना की तैयारी कर रहा था। इनकी गिरफ़्तारी से आतंकी घटना होने से रोकी जा सकी थी। विवेचना में एक नाम और प्रकाश में आया- अबु जाहिद (पुत्र अलाउद्दीन निवासी पश्चिम मोहल्ला छाउ, थाना- गंभीर नगर, आजमगढ़) जो सऊदी अरब में रह रहा था और भारत स्थित सदस्यों को प्रेरित करने और राह दिखाने का काम कर रहा था। गिरफ्तार अभियुक्तों के मोबाइल से इसके पुख्ता प्रमाण भी मिले थे। इसलिए अबु जाहिद के लिए लुक आउट नोटिस जारी किया गया था।

सऊदी अरब से लौटने पर कल अबु जाहिद को मुंबई हवाई अड्डे पर DSP अनूप सिंह ने गिरफ्तार किया। आज इसे ट्रांजिट रिमांड पर लिया जा रहा है और लखनऊ लाया जाएगा। आपको बता दें कि जिन चार आतंकियों को अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था उनके नाम उमर उर्फ़ नाजिम , गाजी बाबा उर्फ़ मुजम्मिल, मुफ़्ती उर्फ़ फैजान तथा ज़कवान उर्फ़ फैजान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+