किसका अस्थि कलश लिए सदन पहुंचे सपा MLC? यूपी में बजट सत्र की शुरुआत के साथ बवाल, CM योगी ने दी चेतावनी!

UP Assembly Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। इस सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना जताई जा रही है। पहले दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विधानसभा और विधान परिषद के संयुक्त सदन को संबोधित करेंगी। 20 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 का आम बजट पेश किया जाएगा, जिसे लेकर सभी दलों ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है।

बजट सत्र से पहले ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी के नेता नैतिकता का अस्थि कलश लेकर विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि सदन का सुचारू संचालन केवल सत्ता पक्ष की ही नहीं, बल्कि विपक्ष की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विपक्ष सार्थक चर्चा में योगदान देगा और सदन की कार्यवाही बाधित नहीं करेगा।

UP Budget Session

अस्थि कलश लेकर सदन पहुंचे सपा MLC

बजट सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी के नेता अस्थि कलश लेकर विधानसभा पहुंचे। सपा MLC आशुतोष सिन्हा साइकिल से आए और कहा कि वे लोकतंत्र के मंदिर में नैतिकता का अस्थि कलश स्थापित करेंगे। उनके अस्थि कलश पर 'नैतिकता का अस्थि कलश' लिखा हुआ था। उन्होंने महाकुंभ का मुद्दा उठाने और सरकार से जवाब मांगने की बात कही।

SP MLC

विपक्ष के तेवर सख्त

समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दल महाकुंभ भगदड़, मिल्कीपुर उपचुनाव में कथित धांधली, किसानों और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के नेता विधानसभा में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास धरने पर बैठ गए और सरकार से महाकुंभ में मारे गए लोगों के सही आंकड़े जारी करने की मांग की।
ये भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025: यूपी को मिला आर्थिक बूस्ट, महाकुंभ में चार्टर्ड फ्लाइट्स का भी बन गया रिकॉर्ड

'हार की हताशा सदन में ना निकालें'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण सरकार की उपलब्धियों को दर्शाएगा और पिछले आठ वर्षों में बीजेपी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की झलक इसमें दिखेगी। उन्होंने विपक्ष को चेतावनी दी कि वे हार की हताशा में सदन की कार्यवाही बाधित न करें।

'निराश और हताश विपक्ष मुद्दों पर चर्चा से भागने की कोशिश करता है'

बजट सत्र पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "उत्तर प्रदेश के इतिहास में ऐसे बहुत कम अवसर आए हैं जब इतने लंबे समय तक सत्र आहूत किया गया हो। लेकिन सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से पूरी होनी चाहिए। यह केवल सत्ता पक्ष की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि विपक्ष की भी उतनी ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सदन चर्चा का मंच बनना चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा, "स्वाभाविक रूप से हताश और निराश विपक्ष इन मुद्दों पर चर्चा करने से भागने की कोशिश करता है और सदन की कार्यवाही में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करता है। सदन में विपक्ष अगर सार्थक चर्चा को आगे बढ़ाने में मदद करता है, तो मेरा अनुमान है कि यह एक बहुत अच्छा सत्र हो सकता है..."

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का बयान

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह बजट सत्र प्रदेश के चतुर्मुखी विकास के लिए ऐतिहासिक होगा। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी का नकारात्मक नैरेटिव पूरी तरह से विफल हो चुका है।

सपा का आरोप

समाजवादी पार्टी के नेताओं का कहना है कि राज्यपाल सरकार की झूठी तारीफ करेंगी, इसलिए वे उनके अभिभाषण के दौरान विरोध करेंगे। सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और महाकुंभ भगदड़ में हुई मौतों के सही आंकड़े अब तक छिपाए जा रहे हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बजट सत्र के मद्देनजर लखनऊ पुलिस ने विधानसभा के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। ADCP मनीषा सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र को छह भागों में विभाजित किया गया है और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है

उत्तर प्रदेश से जुड़ी अन्य खबरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+