पीएम मोदी ने की लोगों से वोट अपील, बोले- लोग इस उत्सव में जरूर शामिल हों

नई दिल्ली, 03 मार्च। उत्तर प्रदेश में आज छठे चरण का मतदान हो रहा है। छठे चरण के मतदान से पहले पीएम मोदी ने लोगों से वोट अपील की है। पीएम मोदी ने ट्वीट करके लिखा, उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र का उत्सव आज अपने छठे चरण में प्रवेश कर चुका है। सभी मतदाताओं से मेरा विनम्र आग्रह है कि वे अपने वोट के साथ इस उत्सव में जरूर शामिल हों। आपका एक-एक मत, लोकतंत्र की ताकत! बता दें कि आज यूपी के 10 जिलों में 57 विधानसभा सीटों पर लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। प्रदेश में सातवे और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को होगा जबकि चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

pm

वहीं देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी उत्तर प्रदेश के लोगों से छठे चरण के मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, आज उत्तर प्रदेश में छठे चरण का मतदान है। मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि भ्रष्टाचार और परिवारवाद से मुक्त एक सशक्त सरकार ही उत्तर प्रदेश को प्रगति के रास्ते पर निरंतर आगे ले जा सकती है। इसलिए प्रदेश को विकास में अग्रणी बनाए रखने के लिए बढ़चढ़ कर मतदान करें।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद योगी आदित्यनाथ ने लोगों से विकास को चुनने की अपील की। योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिख, चुनाव, लोकतंत्र का महापर्व है। इस महापर्व में आप सभी की सहभागिता अनिवार्य है।आपका एक-एक वोट अमूल्य है। आपका हर एक वोट उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश की प्रगति को नवीन दिशा देने वाला है। विधानसभा चुनाव के पांच चरण संपन्न हो चुके हैं। छठवें चरण का मतदान आज होना है। पहले मतदान-फिर जलपान का संकल्प लेकर लोकतंत्र के सजग नागरिक का दायित्व निर्वहन करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाइए। मेरी आप सभी से अपील है कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने पिछले 5 वर्षों में सुरक्षा, विकास और सुशासन के माध्यम से गरीब कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया है। राष्ट्रवाद और सुशासन को और प्रखर बनाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+