यूपी चुनाव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ में बीजेपी के खिलाफ प्रचार करने आएंगे उद्धव ठाकरे

शिवसेना की ओर से ऐलान किया गया है कि पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अलग-अलग क्षेत्रों में 150 उम्मीदवारों को उतारेगी।

नई दिल्ली। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी को अपनी ही सहयोगी शिवसेना तगड़ा झटका दे सकती है। शिवसेना न केवल यूपी चुनाव में अपने उम्मीदवार उतार रही है बल्कि पार्टी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे यूपी चुनाव में प्रचार की लिए भी उतर सकते हैं।

वाराणसी में उद्धव ठाकरे करेंगे चुनावी रैली

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उद्धव ठाकरे जल्द ही एक रैली करेंगे। जिसमें वो यूपी चुनाव में उतरे शिवसेना उम्मीदवारों के लिए वोट मांगते नजर आएंगे। पार्टी के अंदरुनी सूत्रों का मानना है कि शिवसेना हिंदुत्व के मुद्दे को उठाएगी, इसी के सहारे पार्टी चुनाव में वोट मांगेंगी।

यूपी में 150 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी शिवसेना

यूपी में 150 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी शिवसेना

शिवसेना की ओर से ऐलान किया गया है कि पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अलग-अलग क्षेत्रों में 150 उम्मीदवारों को उतारेगी। इसमें पार्टी दूसरे दलों के कुछ वर्तमान विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को अपनी पार्टी से जोड़ेगी। शिवसेना सूत्रों के मुताबिक उद्धव ठाकरे का यूपी प्लान तैयार है। उद्धव ठाकरे वाराणसी में सबसे पहले गंगा आरती करेंगे, वहीं उनके अयोध्या भी जाने का कार्यक्रम है। शिवसेना के उत्तर भारत के कोऑर्डिनेटर विनय शुक्ला ने बताया कि उद्धव ठाकरे ने वाराणसी में गंगा आरती के आयोजन को मंजूरी दे दी है, ये जल्द ही पूरा होगा।

वाराणसी में उद्धव ठाकरे के दौरे का कार्यक्रम तय

वाराणसी में उद्धव ठाकरे के दौरे का कार्यक्रम तय

शिवसेना के कोऑर्डिनेटर विनय शुक्ला ने बताय कि पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे यूपी चुनाव में उतारे गए दूसरे शिवसेना उम्मीदवारों के समर्थन में भी प्रचार करेंगे। हाल ही बीजेपी नेता रामसेवक पटेल शिवसेना में शामिल हुए। बीजेपी से टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने शिवसेना का दामन थामा। रामसेवक पटेल को शिवसेना ने बदायूं से उम्मीदवार बनाया है।

उद्धव ठाकरे के अयोध्या जाने का भी है कार्यक्रम

उद्धव ठाकरे के अयोध्या जाने का भी है कार्यक्रम

गोंडा से बीजेपी के बड़े नेता महेश नारायण तिवारी भी शिवसेना में शामिल हो गए हैं। पार्टी ने उन्हें गोंडा से उम्मीदवार घोषित किया है। शिवसेना ने प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी उम्मीदवार उतारे हैं। इसमें गौरव उपाध्याय को लखनऊ कैंट से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी कई और सीटों पर जल्द ही उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है।

क्या शिवसेना के चुनाव मैदान में आने से बीजेपी की बढ़ेगी मुश्किलें?

क्या शिवसेना के चुनाव मैदान में आने से बीजेपी की बढ़ेगी मुश्किलें?

शिवसेना नेताओं का कहना है कि पार्टी यूपी में उम्मीदवार उतार कर बीजेपी को ये संदेश देना चाहती है कि वो मुकाबले के लिए तैयार है। मुंबई और गुजरात ही नहीं उत्तर भारत में भी शिवसेना, बीजेपी से टकराने की तैयारी में है। पार्टी के कोऑर्डिनेटर विनय शुक्ला ने बताया कि 50 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब ठाकरे परिवार के कोई सदस्य यूपी में चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने साफ किया कि हमारा मुख्य एजेंडा हिंदुत्व का मुद्दा होगा। सूत्रों का दावा है कि आदित्य ठाकरे भी यूपी विधानसभा चुनाव प्रचार कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+