यूपी विधानसभा चुनाव 2017: 'ये हुई ना बात...' सपा-कांग्रेस गठबंधन के चुनाव प्रचार का नया गाना
सपा-कांग्रेस गठबंधन के नए गाने 'ये हुई ना बात...' को बॉलीवुड के पार्श्व गायक अमित मिश्रा ने गाया है। उन्होंने 2016 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का लोकप्रिय बुलेया...सॉन्ग गाया था।
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के बाद दोनों ही सियासी दल चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी यूपी चुनाव में जनता को लुभाने की कवायद में चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इस दौरान उन्होंने साथ मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ रोड शो भी किया। राहुल गांधी और अखिलेश यादव के एक मंच पर आने के बाद 'यूपी को ये साथ पसंद है' गाना सामने आया। अब सपा-कांग्रेस गठबंधन के चुनाव प्रचार का नया गाना सामने आया है। इस गाने के बोल हैं 'ये हुई ना बात...'।

राहुल गांधी और अखिलेश यादव की दोस्ती को गाने में दर्शाने की कोशिश
सपा-कांग्रेस गठबंधन के नए गाने 'ये हुई ना बात...' को बॉलीवुड के पार्श्व गायक अमित मिश्रा ने गाया है। उन्होंने 2016 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का लोकप्रिय बुलेया...सॉन्ग गाया था। इसी गाने की तर्ज पर उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन के चुनाव प्रचार का गाना 'ये हुई ना बात...' गाया है। इस गाने को जाने-माने गीतकार राजशेखर ने लिखा है और करसना सोलो ने इसे कंपोज किया है। दोनों ने हाल ही में 'तनु वेड्स मनु' फिल्म में एक साथ काम किया था।
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के बाद चुनाव प्रचार के लिए बनाए गए इस गाने में अखिलेश यादव और राहुल गांधी की दोस्ती को भी सबके सामने पेश करने की कोशिश की गई है। इस गाने में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रदेश में किए गए कार्यों को दर्शाने की कोशिश भी की गई है। इसमें युवाओं को खास फोकस किया गया है कि वो युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से जुड़ें और अपनी बात रखें। देखिए पूरा वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications