ओपिनियन पोल: पूर्ण बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में सरकार बना रही भाजपा

इंडिया टुडे-एक्सिस के सर्वे में भारतीय जनता पार्टी को 206 से 216 सीटें मिलने की बात कही जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री के तौर अखिलेश यादव सूबे का पसंदीदा चेहरा बने हुए हैं।

नई दिल्ली। इंडिया टुडे-एक्सिस के उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर कराए गए सर्वे में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुत मिलने की बात कही जा रही है। ओपिनियन पोल के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी को आने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 206 से 216 सीटें मिलने की बात कही जा रही है। इससे प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत के लिए जरूरी 203 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं और पार्टी की सरकार बनती नजर आ रही है।

ओपिनियन पोल: पूर्ण बहुमत के साथ यूपी में सरकार बना रही भाजपा

भारतीय जनता पार्टी के बाद 92 से 97 सीटों के साथ समाजवादी पार्टी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। मायावती की बहुजन समाज पार्टी को सर्वे में 79 से 85 सीट दी गई हैं। वहीं सर्वे में कांग्रेस को बेहद खराब हालात में दिखाया गया है। पार्टी को 5 से 9 सीट मिलने की बात कही जा रही है। जबकि अन्य को 7 से 11 सीट मिलने की बात कही गई है। चुनावों में भाजपा को 33 फीसदी, सपा को 26 फीसदी, बसपा को 26 फीसदी जबकि कांग्रेस को छह फीसदी वोट मिल रहे हैं।

सीएम के चेहरे के तौर पर मौजूदा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सूबे की पहली पसंद है। उन्हें 33 फीसदी लोगों ने सीएम के तौर पर देखना चाहा है। जबकि मायावती को 25 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहा है। जबकि भाजपा नेता राजनाथ सिंह को 20 फीसदी और योगी आदित्यनाथ को 18 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। वहीं प्रियंका गांधी, वरुण गांधी, मुलायम सिंह यादव को एक फीसदी लोगों ने सीएम बनते देखना चाहा है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था कौन मुख्यमंत्री ठीक कर सकता है इस सवाल के जवाब में सर्वे में मायावती ने बाजी मारी है। 48 फीसदी लोगों ने मायावती पर कानून व्यवस्था को लेकर भरोसा जताया जबकि अखिलेश यादव को 28 फीसदी और राजनाथ सिंह पर 23 फीसदी लोगों ने भरोसा किया है।
पढ़ें- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017: किस जिले की किस विधानसभा में कब चुनाव, पूरी सूची

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+