यूपी विधानसभा चुनाव 2017: तीसरे चरण में अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा दांव पर
आज जहां-जहां वोटिंग हो रही हैं वो जिले हैं फरूखाबाद, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी और सीतापुर।
लखनऊ। आज यूपी में तीसरे चरण का मतदान है, आज 403 विधानसभा सीटों वाले राज्य के 12 जिलों की 69 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।
आज के दिन 2,41,99,448 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करके सत्ता के लोगों के भविष्य का फैसला करेंगे।
अखिलेश यादव ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी
आज जहां वोट डाले जा रहे हैं वो मुख्य तौर पर सत्तासीन पार्टी सपा के केंद्र माने जाते हैं। इसलिए आज 12 जिलों में मुख्य तौर अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा दांव पर है इसलिए ही अखिलेश यादव और सपा पार्टी ने इन जिलों में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
खास बातें
- इन इलाकों में सपा के कद्दावर नेता शिवपाल यादव की भी पकड़ है।
- आज जहां-जहां वोटिंग हो रही हैं वो जिले हैं फरूखाबाद, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी और सीतापुर।
- जिनमें इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, बाराबंकी और फरूखाबाद सपा के गढ़ माने जाते हैं।
- इटावा सीट पर सर्वाधिक 21 प्रत्याशी मैदान में हैं।
- जबकि बाराबंकी की हैदरगढ़ सीट पर सबसे कम तीन उम्मीदवार मैदान में हैं।
- इस चरण में शिवपाल सिंह यादव, मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव, रीता बहुगुणा जोशी, अखिलेश के चचेरे भाई अनुराग यादव, बृजेश पाठक और पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया जैसे दिग्गजों की भाग्य का फैसला होगा।













Click it and Unblock the Notifications